IND vs WI: जब कोहली और जडेजा के बीच मैदान पर लगी रेस, Video में देखिए किसने मारी बाजी
नई दिल्ली। भारतीय टीम में जब फिटनेस के लिहाज से खिलाड़ियों के बारे में चर्चा होती है तो कप्तान विराट कोहली और रविंद्र जडेजा का नाम बड़ी प्रखरता से आता है।दोनों ही टीम में चीते सी दौड़ लगाकर भारतीय टीम के लिए रन बचाते हैं और शानदार रन आउट और टीम को विकेट दिलाते हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे चौथे वनडे में एक मौका ऐसा आया जब मैदान पर जडेजा और विराट कोहली के बीच गेंद का पीछा करते हुए रेस लग गई।
दरअसल हुआ यूं कि भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की पहले ओवर की चौथी गेंद पर वेस्टइंडीज के चंद्रपाल हेमराज ने कवर क्षेत्र में शॉट लगाया, बाउंड्री की ओर जाती गेंद को पकड़ने के लिए विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने दौड़ लगाई। ऐसा लगा मानो विराट और जडेजा के बीच दौड़ का कोई रेस हो रही हो। हालांकि जडेजा पहले गेंद तक पहुंचे, उन्होंने स्लाइड करते हुए गेंद को फील्ड किया और इसे विराट की ओर फेंका जिन्हें इसे अपने थ्रो से विकेटकीपर धोनी के ग्लव्ज तक पहुंचाया। हालांकि ऐसा भी दिखा कि जडेजा को गेंद तक पहुंचता देखकर विराट ने अपनी गति कुछ कम कर दी थी।
The running race - Jadeja vs Kohli https://t.co/JnNcFpp0aD #INDvWI
— दीपक (@Hindi_Deepak) October 29, 2018
बता दें कि रोहित और रायडू की पारी के बदौलत भारत ने 378 विशाल लक्ष्य वेस्टइंडीज को मिला था इस लक्ष्य का पीछा करने आए हेमराज और पॉवेल सस्ते में निपट गए। उनके बाद कप्तान जेसन होल्डर ने अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वेस्टइंडीज की पारी 153 रन पर सिमट गई। इस हार के बाद सीरीज में भारत 2-1 एक से बढ़त बना ली है। विंडीज को सीरीज बचाने आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगी वहीं कोहली भी घर में सीरीज गंवाना नहीं चाहेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
