बकनर के निर्णय पुन: भारत विरोधी
नई दिल्ली 2 जनवरी: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एलीट पैनल के सबसे प्रतिष्ठित अंपायर माने जाने वाले वेस्टइंडीज के स्टीव बकनर का एक फैसला भारत की उम्मीदों पर भारी पड गया और इस फैसले ने दूसरे टेस्ट में भारत के बजाय आस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.बकनर पहले भी भारत के खिलाफ उल्टे फैसले देने के लिए कुख्यात रहें हैं और सिडनी में बुधवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन उनके एक फैसले ने मैच का रूख लगभग बदल डाला. भारत ने आस्ट्रेलिया के छह विकेट 134 रन पर गिरा दिए थे और उसने विश्व चैंपियन टीम को गहरे दबाव में ला दिया था. भारत इस समय बेहद मजबूत स्थिति की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा था. इसी समय युवा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की आफ स्टंप पर पडकर बाहर निकलती गेंद आलराउंडर एंड्रयू साइमंडस के बल्ले का मोटा किनारा लेती हुई विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी के हाथों में समा गई. इसके साथ ही विकेटकीपर, गेंदबाज और सभी भारतीय फील्डर खुशी से उछल पड़े. लेकिन बकनर अपनी जगह पर टस से मस नहीं हुए और उन्होंने साइमंडस को नाट आउट करार दे दिया. साइमंडस का उस समय स्कोर सिर्फ तीस रन था. भारतीयों ने जब कैच की अपील की थी उस समय साइमंडस के चेहरे की मुद्रा बता रही थी कि वह आउट हो चुके हैं और वह पवेलियन लौटने के लिए तैयार भी हो चुके थे लेकिन बकनर का रूख देखकर उन्होंने अपने कदम क्रीज में ही रोक लिए. युवा ईशांत सहित भारतीय फील्डरों को विश्वास ही नहीं हुआ कि बकनर ऐसा फैसला दे सकते हैं. खुद कमेंटेटर भी हैरान थे कि बकनर को गेंद का बल्ले का किनारा लेने की आवाज क्यों नहीं सुनाई दी. बाद में साइमंडस ने भी स्वीकार किया कि वह आउट हो चुके थे.
अधिकतर यह देखा गया है कि बकनर के फैसले भारत के खिलाफ जाते रहें हैं. एक समय पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी उनके खिलाफ शिकायत की थी. सौ से ज्यादा टेस्टों में अंपारिंग कर चुके बकनर को लेकर भारतीय हमेशा आशंकित रहते हैं लेकिन विडंबना यही है कि उन्हें भारत के किसी न किसी मैच में अंपायर नियुक्त कर दिया जाता है और उसी मैच में उनका एकाध फैसला ऐसा होता है जिसपर अच्छा खासा विवाद खडा हो जाता है.
इनके अलावा कई और मौके रहें हैं जब बकनर के फैसलों ने भारत को गहरा नुकसान पहुंचाया है. यदि इस मैच में परिणाम भारत के विपरीत जाता है तो निश्चित रूप से इसकी पूरी जिम्मेदारी बकनर के फैसले पर होगी.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications