आईपीएल : बैंगलोर को मिला 131 रनों का लक्ष्य (लीड-3)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। राजस्थान की ओर से एडम वोग्स ने 28, अभिषेक राउत ने 32 और शेन वाटसन ने 22 रनों का योगदान दिया।
राजस्थान का पहला विकेट तीसरे ओवर में माइकल लंब का गिरा। वह आठ गेंदों में नौ रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद खेलने आए पौनिकर बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। उस समय टीम का कुल योग 17 रन था।
नमन ओझा नौ गेंदों में सात रन बनाकर चौथे ओवर में आउट हुए। पंकज सिंह की गेंद पर मनीष पांडेय ने उनका कैच लपका।
शेन वाटसन 25 गेंदों में तीन चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक झुनझुनवाला ने 13 और यूसुफ पठान ने 11 रन बनाए।
बैंगलोर की ओर से पंकज सिंह ने दो विकेट हासिल किए जबकि डेल स्टेन, जैक्स कैलिस और विनय कुमार को एक-एक विकेट मिले।
इस मैच में मिली जीत इसमें से किसी एक टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा देगी जबकि एक का सपना चूर हो जाएगा। राजस्थान की टीम ने 2008 में खिताबी जीत हासिल की थी जबकि रॉयल चैलेंजर्स ने 2009 का फाइनल खेला था।
दोनों टीमों का यह 13वां मुकाबला है। दोनों ही टीमों ने छह-छह मुकाबले जीते हैं जबकि दोनों के हिस्से छह-छह हार दर्ज हैं। दोनों के हिस्से 12-12 अंक हैं।
रॉयल चैलेंजर्स की टीम बेहतर रन रेट के आधार पर आठ टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि राजस्थान की टीम पांचवें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications