Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जसप्रीत बुमराह के फैन्स को मिली खुशखबरी, जानें कब करेंगे मैदान पर वापसी

नई दिल्ली। चोट के चलते वेस्टइंडीज दौरे के बाद से टीम से बाहर चल रहे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की हेल्थ को लेकर बड़ी खबर आई है। जसप्रीत बुमराह के फैन्स के लिये राहत वाली खबर यह है कि यह तेज गेंदबाज तेजी से अपने स्ट्रेस फ्रैक्चर से रिकवरी कर रहा है। बीसीसीआई के एक आधिकारिक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार जसप्रीत बुमराह जनवरी में होने वाली ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए मैदान पर वापसी कर सकते हैं। इससे यह साफ हो गया है कि बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह दिसंबर में सीमीत ओवर्स की सीरीज के लिए भारत आ रही वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे। वहीं भारत को अगले साल की शुरुआत में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेना है, ऐसे में उनके ठीक होकर मैदान पर वापस लौटने की खबर राहत देने वाली है।

बीसीसीआई के आधिकारिक सूत्र ने हेल्थ पर अपडेट देते हुए कहा, 'उनकी हाल ही में जांच हुई और वह बहुत अच्छे से ठीक हो रहे हैं। हम जनवरी में उनके वापसी की उम्मीद कर सकते हैं और वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खेल सकते हैं।'

और पढ़ें: INDW vs WIW: आखिरी ओवर में थी 8 रनों की दरकार, लास्ट बॉल पर 1 रन से हारा भारत, जानें कैसा था रोमांच

ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बाद भारतीय टीम को दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के मुश्किल दौरे पर जाना है और जसप्रीत बुमराह की वापसी से कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को बड़ी राहत मिलेगी।

सूत्र ने कहा, 'जब आप न्यूजीलैंड में खेल रहे होते हैं, तो गेंदबाजी सबसे अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। जैसा कि हमने पहले में भी देखा है कि वहां बड़े शतक बनाने की तुलना में 20 विकेट लेना ज्यादा अहम है। इसलिए टीम प्रबंधन बहुत स्पष्ट था कि वे प्रतीक्षा करेंगे और न्यूजीलैंड दौरे तक उनका इंतजार करेंगे।'

और पढ़ें: दिल्ली की जहरीली हवा देख डर गए आर अश्विन, कहा- सांस लेने से रोकती है

सूत्र ने खिलाड़ियों के वर्कलोड पर कहा, 'खिलाड़ियों वर्कलोड संभालना अभी हमारे लिए शायद सबसे महत्वपूर्ण बात है। इसलिए बुमराह विश्व कप के बाद से कोई सीमित ओवर का मैच नहीं खेले क्योंकि हम चाहते थे कि वह टेस्ट के लिए फिट रहें। जब तक टेस्ट चैंपियनशिप जारी रहेगी वह हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहेंगे। हम जानते हैं कि वह कितने अच्छे गेंदबाज हैं और एक स्पेल में कितना प्रभाव डाल सकते हैं।'

आपको बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

Story first published: Saturday, November 2, 2019, 14:27 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+