प्रो कबड्डी लीग 2019 : पटना पाइरेट्स ने दर्ज की रोमांचक जीत, तमिल को 1 अंक से राैंदा
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 16वें मुकाबले में पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच रोमांचक जंग देखने को मिली। इस मैच में पटना ने एक अंक से मैच जीतते हुए 3 मैचों में दूसरी जीत दर्ज की। वहीं तमिल को दूसरी हार मिली। दोनों के बीच मुकाबला 24-23 अंकों के साथ समाप्त हुआ। मैच के पहले चार मिनट तक अपना खाता तक ना खोल सकने वाली पटना की टीम ने 7वें मिनट थलाइवाज पर लीड बना ली। हालांकि कुछ देर बाद ही थलाइवाज ने वापसी कर ली। मैच का पहला हाफ 11-11 की बराबरी के साथ समाप्त हुआ।
थलाइवाज ने पटना के सुपर रेडर प्रदीप नरवाल को अधिकतर समय बेंच पर ही रखा, लेकिन जयदीप लगातार अंक निकालते रहे। मैच खत्म होने में 6 मिनट शेष थे और पटना के पास उस वक्त 4 अंक की लीड थी। प्रदीप ने मैच के 37वें मिनट अपना पहला अंक लिया। मैच के आखिरी मिनट मैच काफी रोमांचक हो गया था, लेकिन पटना ने मुकाबले को 1 अंक से अपने नाम कर लिया।
इस मुकाबले में पटना को 9 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स और 4 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, तमिल को 7 रेड प्वाइंट्स, 13 टैकल प्वाइंट्स और 4 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। लीग के इतिहास में इस मुकाबले से पहले पटना और तमिल अब तक 5 बार एक-दूसरे के खिलाफ मैच पर उतर चुकी थीं, जिसमें से 2 बार पटना ने जबकि 2 ही बार तमिल ने जीत दर्ज की थी जबकि एक मैच ड्रा पर समाप्त हुआ था।
पटना पाइरेट्स की टीम:
रेडर: आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, राजीवरसिंह प्रताप राव चव्हाण।
डिफेंडर: महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर।
ऑलराउंडर: हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।
तमिल थलाइवाज की टीम:
रेडर: अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर: अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।
ऑलराउंडर: हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
