ट्वेंटी-20 विश्व कप : अभ्यास मैच में हारी भारतीय महिलाएं
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स (41) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 133 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज सारा टेलर ने 28, बेथ मोर्गन ने 20 और लाइडिया ग्रीनवे ने 13 रनों का योगदान दिया।
डियाना डेविड भारत की सबसे सफल गेंदबाज रहीं। डेविड ने 27 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि गौहर सुल्ताना को दो सफलताएं हासिल हुईं। रुमेली धर और अमिता शर्मा को भी एक-एक विकेट मिला।
जवाब में खेलने उतरी भारतीय महिलाएं 20 ओवरों की समाप्ति के बाद सात विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना सकीं। पूर्व कप्तान मिताली राज ने सर्वाधिक 44 रन बनाए जबकि हरमनप्रीत कौर ने 28 रनों का योगदान दिया।
इसके अलावा भारत का कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। इंग्लैंड की ओर से एडवर्ड्स, आन्या स्रुबशोल और कैथरीन ब्रंट ने दो-दो विकेट लिए। लाउरा मार्श को भी एक सफलता मिली।
भारतीय टीम को अपना अगला अभ्यास मैच सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलना है। विश्व कप के मुख्य दौर का आगाज पांच मई से होगा। भारत को मुख्य दौर के अपने पहले मुकाबले में छह मई को न्यूजीलैंड से भिड़ना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications