oi-Ishwar
दुबई। आस्ट्रेलिया के खिलाफ असंभव से लक्ष्य का पीछा कर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले भारत के युवा बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज बन गये हैं। विराट ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सात वनडे मैचों की सीरीज में 61 (पुणे) , 100 (जयपुर), 68 (मोहाली), 115 (नागपुर) और 0 (बैंगलौर) रन की पारियों सहित सीरीज में 114.66 की औसत से 344 रन बनाये। जिसके बाद उन्हें 38 रेटिंग अंक मिले और वह अपने करिअर में पहली बार रैंकिंग में पहला स्थान बनाने में कामयाब रहे।
रैंकिंग में पहला स्थान बनाने वाले विराट भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं, उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी इस स्थान पर रह चुके हैं। तेंदुलकर ने फरवरी 1996 में ब्रायन लारा को हटाकर रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था, जबकि मार्च 2008 में वह अंतिम बार इस स्थान पर रहे।
सचिन के अलावा टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अप्रैल 2006 में रिकी पोंटिंग को अपदस्थ कर यह स्थान प्राप्त किया था और जुलाई 2010 में वह अंतिम बार पहले स्थान पर रहे। दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला नवंबर 2010 से पहले स्थान पर थे, विराट को आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार बेहतर प्रदर्शन करने का इनाम मिला, वह अमला से 13 रेटिंग अंक आगे हैं। अभी दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान के साथ तीन वनडे और खेलने हैं, जिसमें हमला फिर से पहले स्थान पर आ सकते हैं। इसके अलावा आस्ट्रेलिया के कप्तान जॉर्ज बैली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत के खिलाफ 478 रन बनाये और पहली बार रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया।
रैंकिंग में भारत की तरफ से तीसरा दोहरा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा ने 15वां स्थान प्राप्त किया है, टॉप टेन बल्लेबाजों की सूची में भारत के दो खिलाड़ी हैं, विराट पहले स्थान पर तो धोनी छठे स्थान पर हैं।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाये दो शतक
विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दो शतक लगाये। यह दोनों शतक ऐसे समय में आये जिन्होने भारत को जीत की ओर प्रशस्त किया। उन्होने जयपुर में 100 और नागपुर में 115 रन बनाये।
सबसे तेज सत्रह शतक
विराट ने भारत की तरफ से सबसे तेज सत्रह शतक लगाये हैं। शतकों के मामले में वह अब सौरव गांगुली (22) और सचिन तेंदुलकर (49) से ही पीछे हैं।
ब्रांड एंबेसडर
विराट कोहली को अभी बीएसएफ ने अपना ब्रांड एंबेसडर भी घोषित किया था। जिससे कि सेना में शामिल होने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा सके।
4919 रन बनाये
विराट ने अब तक के अपने करिअर में 118 एकदिवसीय मैचों में 4919 रन बनाये। जिसमें उन्होने 17 शतक और 25 अर्द्धशतक लगाये हैं।
पहले स्थान पर
विराट ने आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर जगह बनाई, यह उनके करिअर में पहली बार है, जब उन्होने यह कारनामा किया।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, November 4, 2013, 13:29 [IST]
Other articles published on
Nov 4, 2013