For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान के बल्लेबाज को 16 साल के गेंदबाज ने किया मांकड आउट, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में चाैथा क्वार्टर फाइनल शुक्ववार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुआ। इस दाैरान पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लेकिन यह मैच उस समय चर्चा में आ गया जब एक अफगानी गेंदबाज ने पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद हुरैरा को मांकड आउट किया। यह उस दाैरान देखने को मिला जब पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए 28वां ओवर खेल रही थी।

हुआ कुछ ऐसा कि हुरैरा के साथ कसीम अकरम क्रीज पर टिके थे। 28वें ओवर की चाैथी गेंद 16 साल के नूर अहमद फेंकने वाले थे, जिसका सामना कर रहे थे कसीम। जैसे ही गेंद फेंकने के लिए आगे बढ़े तो नाॅन-स्ट्राईक पर खड़े हुरैरा क्रीज से बाहर निकल गए। इतने में नूर ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद फेंकने से पहले ही स्टंप उखाड़ दीं और आउट की अपील कर दी। हुरैरा अपने इस तरह आउट होने से चकित रह गए। तीसरे अंपायर के पास जाने से पहले मैदान पर खड़े अंपायर ने खिलाड़ियों से बात की। तीसरे अंपायर ने देखा कि हुरैरा क्रीज से बाहर हैं और उन्हें रन आउट दे दिया।

हुरैरा 64 रन बनाकर आउट हुए लेकिन फिर भी पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 41.1 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

क्या है 'मांकड' आउट
बता दें कि इसमें नॉन-स्ट्राइकर को बोलर द्वारा गेंद फेंकने से पहले रन आउट किया जाता है। इसमें जब गेंदबाज को लगता है कि नॉन-स्ट्राइकर क्रीज से बहुत पहले बाहर निकल रहा है तो वह नॉन-स्ट्राइकर छोर की गिल्लियां उड़ाकर नॉन-स्ट्राइकर को आउट कर सकता है। इसमें गेंद रिकॉर्ड नहीं होती लेकिन विकेट गिर जाता है। मांकडिंग के सबसे मशहूर उदाहरण वीनू मांकड द्वारा ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बिल ब्राउन को रन आउट करना है। यह घटना 13 दिसंबर 1947 को हुई थी। माकंड गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने ब्राउन को क्रीज से बाहर निकलने पर रन आउट कर दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया-XI के खिलाफ उस दौरे पर दूसरी बार ब्राउन को ऐसे आउट किया था।

Story first published: Saturday, February 1, 2020, 14:51 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+