Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वनडे मैच में लगे 70 चौके और 48 छक्के, खड़ा हुआ रनों का पहाड़

नई दिल्ली। क्रिकेट अनिश्चितताओं से भरा एक खेल है। काैन से मैच में क्या हो जाए, कुछ अंदाजा नहीं लगाया जाता। आए दिन ऐसे करिश्मे देखने को मिलते हैं जिनपर यकीन कर पाना असंभव हो जाता है। फिलहाल बांग्लादेश का घरेलू क्रिकेट सुर्खियों में बना हुआ है। वैसे तो बांग्लादेश का घरेलू क्रिकेट गलत चीजों को लेकर सवालों के घेरे में रहता है लेकिन सोमवार को यहां एक ऐसा मैच देखने को मिला जिसमें सिर्फ चाैकों-छक्कों की बरसात हुई, जिससे रनों का पहाड़ खड़ा हो गया।

दरअसल, बांग्लादेश में 50 ओवरों के एक द्वितीय श्रेणी मैच में बल्लेबाजों ने 48 छक्के और 70 चौके लगाए। इस मैच में कुल 818 रन बने, जो नार्थ बंगाल क्रिकेट अकादमी और टैलेंट हंट क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। नार्थ बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 432 रन बनाए, जिसमें 27 छक्के शामिल रहे। जवाब में टैलेंट हंट क्रिकेट अकादमी ने भी रनों की बरसात की लेकिन ये टीम सात विकेट पर 386 रन ही बना सकी, जिसमें 21 छक्के शामिल रहे। ऐसे में नार्थ बंगाल यह मैच 46 रन से जीत लिया।

क्लब क्रिकेट आयोजक सैयद अली असद ने अपने समय के दौरान ढाका में एक क्लब क्रिकेट आयोजक के रूप में क्रिकेट की बहुतायत देखी है। वह भी इस मैच में बने स्कोर से हैरान थे। असद के अनुसार, उन्होंने घरेलू मैचों में पहले कभी भी ऐसा मैच नहीं देखा है। यह बहुत ही असामान्य है। मैं कई वर्षों से ढाका के घरेलू क्रिकेट से परिचित हूं। लेकिन मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। बता दें कि यहां मैच फिक्सिंग होने की सामान्य बात है। इससे पहले 2017 में यहां एक मैच के दौरान एक गेंदबाज ने वाइड और नो-बॉल से 92 रन दिए थे। उस पर 10 वर्ष का बैन लगा था। ऐसे ही कई और मामले भी हैं। यहां तक कि अंपायरों तक पर भी पक्षपात का आरोप लगा है।

Story first published: Tuesday, January 28, 2020, 19:22 [IST]
Other articles published on Jan 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+