Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

AUS vs PAK: कंगारूओं को लगा झटका, 1st टेस्ट से पहले सस्पेंड हुए जेम्स पैटिंसन

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंद जेम्स पैटिंसन को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से ठीक पहले एक बड़ा झटका लग गया है। पैटिंसन को शुक्रवार को संपन्न हुए क्वींसलैंड के साथ विक्टोरिया के शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान क्रिकेट आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक गेम के लिए सस्पेंड कर दिया है। जिसके चलते यह तेज गेंदबाज गाबा में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गया है।

उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक उस नियम का दोषी पाया गया है जो खिलाड़ी के व्यक्तिगत दुर्व्यवहार के लिए आचार संहिता 2.1.3 के दो स्तरों के अधीन आता है। यह आरोप अंपायरों जॉन वार्ड और शॉन क्रेग द्वारा निर्धारित किया गया था जिन्होंने महसूस किया कि पैटिंसन ने क्वींसलैंड के एक खिलाड़ी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

"मैंने पल के जोश में गलती की," पैटिंसन ने कहा। "सीधे तौर पर मुझे एहसास हुआ कि मैं गलत था, और मैंने तुरंत खिलाड़ी और अंपायरों दोनों से माफी मांगी। मैंने गलत काम किया है और जुर्माना स्वीकार किया है। मैं टेस्ट मैच जीतने से चूक गया हूं, लेकिन दोष मेरा है। "

पैटिंसन और विक्टोरिया को अंपायरिंग के कुछ फैसलों के चलते मैच के दौरान हताशा का शिकार होना पड़ा, जिसमें पैटिंसन का पगबाधा आउट भी शामिल था जो वह पहली पारी में तब हुए थे जब वह मिशेल स्वेपसन की हैट्रिक का हिस्सा थे।

पैटिंसन को इससे पहले भी आचार संहिता का दोषी पाया गया था, जिसके लिए उन्हें एक फटकार और 100% मैच फीस का जुर्माना मिला था। तब उन्होंने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शील्ड में अंपायर के फैसले पर असंतोष दिखाया था।

इस बारे में बात करते हुए टिम पेन ने एबीसी ग्रैंडस्टैंड को बताया, "वह (पैटिंसन) जानता है कि उसने खुद को नीचे कर दिया है, उसने ग्रुप को भी निराश कर दिया है।" "वास्तव में हमने इस बारे पिछली रात बात की थी, जिसमें हमने इस तथ्य के बारे में बात कि हम अपने व्यवहार के साथ उच्च मानकों को स्थापित करते हैं। यह सिर्फ केवल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए नहीं है बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी है। जेम्स जानता है कि उसने गलती की है और इसके लिए माफी मांगी है और वह बड़ा और बेहतर काम करेगा। "

बता दें कि इसका मतलब है कि पैटिंसन पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं है और अब यह बहुत कम संभावना है कि मिशेल स्टार्क पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के साथ चुने गए तीसरे तेज गेंदबाज होंगे।

इसके अलावा स्टीवन स्मिथ को भी पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यू साउथ वेल्स के शील्ड मैच के दौरान असंतोष के लिए मैच फीस का 25% जुर्माना मिला है। पैटिंसन की तरह स्मिथ का भी एक पूर्व रिकॉर्ड था, मार्च 2018 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा उनका 12 महीने का निलंबन उन पर लगा था जिसके बाद में क्रिकेट में सफल वापसी कर चुके हैं। हालांकि वह मार्च 2020 के अंत कंगारू टीम के कप्तान नहीं बन सकते क्योंकि उन पर इतने समय तक के लिए लीडरशिप बैन लगा हुआ है।

Story first published: Sunday, November 17, 2019, 8:46 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+