Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : रितु फोगाट ने जीती MMA में पहली फाइट, बड़ी बहन ने दी बधाई

नई दिल्ली। भारत की महिला पहलवान रितु फोगाट ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स(MMA) में भी अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं। रितु ने शानदार तरीके से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपना डेब्यू किया और विरोधी पहलवान को महज 3.37 मिनट में ही चित्त कर दिया। शनिवार कैडिलैक एरेना में वन चैंपियनशिप के 'ऐज ऑफ ड्रैगन्स' प्रतिस्पर्धा के एटोमवेट वर्ग के मुकाबले में रितु ने दक्षिण कोरिया की किम नाम को मात दी।

जीत के साथ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में करियर की शुरूआत करना रितु के लिए बड़ी बात है। उनकी बड़ी बहन गीता फोगाट ने ट्विटर पर रितु को बधाई दी। गीता दिल्ली कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वालीं पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। पेशेवर एमएमए में अपने मैच से पहले 24 साल रितु ने साफ कर दिया था कि इस खेल में आने का उनका एक ही मकसद है। रितु ने कहा था, "में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में विश्व चैंपियन बनना चाहती हूं। अभी मैं जो भी कर रही हूं वह मुझे उसी दिशा में आगे लेकर जा रहा है

रितु ने कहा था कि, 'मेरे परिवार को सभी रेसलिंग के कारण जानते हैं, लेकिन मैं रेसलिंग छोड़कर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से जुड़ी हूं। दरअसल, मैं यू-ट्यूब पर लंबे समय से एमएमए की फाइट देखा करती थी। मैं हमेशा कुछ नया करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि सिंगापुर के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स संस्थान ने मुझे यहां ट्रेनिंग करने का ऑफर दिया और मैं इसे गंवाना नहीं चाहती थी। यह एशिया का सबसे बड़ा एमएमए ट्रेनिंग सेंटर है। मैं हमेशा सोचती थी कि एमएमए में भारत का कोई वर्ल्ड चैंपियन क्यों नहीं है? मेरे रेसलिंग से एमएमए में आने का मुख्य कारण भी यही था।

Story first published: Saturday, November 16, 2019, 20:34 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+