For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T10 League : वसीम मुहम्मद ने 12 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, 4.3 ओवर में ही जीत गई टीम

Northern Warriors vs Pune Devils : नई दिल्ली। टी10 लीग वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में पूरे जोरों पर है। लीग का 21 वां मैच बुधवार (3 फरवरी) को पुणे डेविल्स बनाम नाॅर्थन वाॅरियर्स के बीच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए, पुणे डेविल्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट पर 97 रन बनाए। जवाब में, नाॅर्थन वाॅरियर्स ने सिर्फ 4.3 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के हीरो रहे 26 साल के वसीम मुहम्मद (Waseem Muhammad), जिन्होंने महज 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया।

पुणे डेविल्स के 98 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, ओपनर ब्रेंडन किंग (Brandon King) चौथे ओवर में सिर्फ 20 रन पर आउट हो गए। कप्तान निकोलस पूरण (Nicholas Pooran) ने भी इसी ओवर में अपना विकेट गंवा दिया। पूरण 2 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बनाकर कैच आउट हो गए। लेकिन मुहम्मद ने दूसरे छोर से बल्लेबाजी करते हुए टीम की पारी को फिर से संभाल किया। धुरंधर ने आक्रामक रवैया अपनाया और सिर्फ 13 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने 7 छक्के और 3 चौके भी जड़े।

महज 12 गेंदों में मुहम्मद ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने टी 10 लीग में सबसे तेज अर्धशतक के यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल (Chris Gayle) के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। गेल ने इसी सीजन के 20वें मैच में अबू धाबी में मराठा अरेबियंस के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।

वसीम मुहम्मद ने अबू धाबी टी 10 लीग (T10 League)) में अब तक तीन मैच खेले हैं। उन्होंने कुल 114 रन बनाए हैं। इस बीच, 76 रन उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रहा है। उन्होंने इस पारी के दाैरान 34 गेंदों में छह छक्के और सात चौके लगाए थे।

Story first published: Thursday, February 4, 2021, 14:08 [IST]
Other articles published on Feb 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+