Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड टीम की कप्तानी छोड़ने के फैसले पर क्या बोले कप्तान मॉर्गन

नई दिल्ली। इंग्लैंड का आईसीसी विश्व कप का खिताब जीतने का सपना इयोन मोर्गन की कप्तानी में ही पूरा हुआ है। मोर्गन पहले कप्तान बन गए हैं जिनके नेतृत्व में इंग्लैंड ने आईसीसी द्वारा आयोजित वनडे फाॅर्मेट का खिताब जीता हो। लेकिन अब उनकी कप्तानी को लेकर सवाल हैं कि क्या वो आगे भी टीम के लिए बताैर कप्तान ऐसी भूमिका निभाएंगे या नहीं। यह सवाल इसलिए है क्योंकि मोर्गन विश्व कप से ही चोट से झूझ रहे हैं। वहीं मोर्गन ने संकेत दिए हैं कि पीठ की समस्या की वजह से वह सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ सकते हैं।

32 वर्षीय मोर्गन को विश्व कप के दौरान साउथम्पटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान पीठ में ऐंठन की समस्या हुई थी। मोर्गन ने कप्तानी के बारे में कहा, 'मुझे सोचने के लिए और ज्यादा समय की जरूरत है, यही ईमानदार जवाब है। ये पूछे जाने पर कि क्या वह 2020 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे तो उन्होंने कहा, 'ये बड़ा फैसला है, एक बड़ा समर्पण।' उन्होंने कहा कि मैं जिन चोटों के साथ वर्ल्ड कप में खेला, मुझे पूरी तरह फिट होने के लिए समय की जरूरत है। वास्तव में मुझे सीजन को जल्द खत्म करने की जरूरत है ताकि मेरे पास शारीरिक रूप से फिट होने के लिए समय हो और इस बात की गारंटी मिल सके कि इस साल और अगले चोट का खतरा नहीं है, और तभी मैं इस बारे में फैसले करने में सक्षम हो पाउंगा।

मोर्गन टी20 ब्लास्ट में मिडलसेक्स के लिए खेल रहे हैं। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि वह अगले साल भी टीम का नेतृत्व करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'जब आप कप्तानी करते हैं तो आपको आगे बढ़कर कप्तानी करनी होती है। और आपको शुरू में शारीरिक रूप से फिट होना रहता है और इसके बाद फॉर्म हासिल करना एक और बात है। ये एक शारीरिक चीज है। मुझे फिट होने के लिए समय की जरूरत है। मैं इसे करना चाहता हूं लेकिन मैं किसी को निराश नहीं करना चाहता। बता दें कि इंग्लैंड को नबंवर में न्यूजीलैंड के दौरे पर उसे पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। यहां देखने वाली बात होगी कि क्या मोर्गन टी20 की कप्तानी संभालते हैं या नहीं। अगर नहीं, तो 2021 में होने जा रहे टी20 विश्व में किसी अन्य को कप्तानी मिलना तय है।

Story first published: Saturday, August 17, 2019, 16:33 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+