#IPLAuction2017:नीलामी के लिए सुबह 3:30 बजे उठ गया था : स्टोक्स
लंदन| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण को हुई नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले इंग्लैंड के बेन स्टोक्स इस बात से काफी उत्साहित हैं। उनकी ये खुशी छुपाए नहीं छुप रही है।
नीलामी के लिए सुबह 3:30 बजे उठ गया था
अपनी इस कामयाबी पर प्रतिक्रिया देते हुए स्टोक्स ने कहा कि वो नीलामी का बेकरारी से इंतजार कर रहे थे और इसलिए इसका ट्वीटर पर प्रसारण देखने के लिए सुबह 3:30 बजे ही उठ गए थे और और 40 मिनट तक अपनी बारी का इंतजार किया, मैं टीवी पर देख नहीं सकता था इसलिए मैं बार-बार नोटीफिकेशन को रिफ्रेश कर रहा था, मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मुझे इतने रूपए में खरीदा जाएगा।
खास बातें
- स्टोक्स पहली बार आईपीएल में खेलेंगे।
- स्टोक्स आईपीएल 10 में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
- उन्हें पुणे सुपरजाएंट्स ने 14.5 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत में खरीदा है।
- वह आईपीएल में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं।
- #IPLAuction2017: 'जब पता चला कि मुझे हैदराबाद टीम ने खरीदा, तो मैं रो पड़ा'
भावना को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल
स्टोक्स ने कहा कि मेरे लिए इस भावना को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। लेकिन मेरे लिए यह पैसा जीवन बदलने वाला है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। यह मेरी आधार कीमत से सात गुना ज्यादा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
