भावुक हुए युवराज बोले- 'सर जिंदगी बच गई हमारी वो सबसे बड़ी बात है'

नई दिल्ली। कल जब टीम इंडिया बर्मिंघम के मैदान में बांग्लादेश को हराने के लिए उतरेगी तो इस मैच के साथ ही टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह एलिट क्लब में शामिल हो जाएंगे। बंग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के दूसरे सेमीफाइनल में युवराज सिंह अपने करियर का 300वां वनडे अंतरराष्ट्रीय खेलने उतरेंगे।

जब युवराज से उनके करियर के 300वां वनडे मैच को लेकर मीडिया ने सवाल किया कि क्या उनको कोई मलाल है तो युवराज ने बस इतना कहा कि सर जिंदगी बच गयी हमारी, वो सबसे बड़ी बात है। युवराज जानते थे कि ये सवाल उनसे किस परिपेक्ष में पूछा जा रहा है। युवराज यहां वनडे के सुल्तान है तो टेस्ट में उनका करियर कुछ खास नहीं रहा।

299 वनडे खेल चुके युवराज ने अब तक 40 टेस्ट मैच खेले हैं। युवराज सेमीफाइनल से पहले किसी भी नकारात्मकता से दूर रहना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने ये जवाब देकर सबको चुप करा दिया। आपको बता दें कि युवी 17 सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं। तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अब वो अपने करियर का 300वां वनडे मैच खेलने जा रहे हैं। उनके अलावा ये कृतिमान मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ को मिला है। कल के बाद युवराज पांचवें ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने 300वनडे खेलने का इतिहास रचा है।

Story first published: Wednesday, June 14, 2017, 21:33 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+