पैसे से ज्यादा राजस्थान रॉयल की टीम में दोबारा वापसी की खुशी: संजू सैंमसन
बैंगलोर। आईपील नीलामी के पहले दिन राजस्थान रॉयन ने संजू सैंमसन को 8 करोड़ की भारी भरकम राशि में खरीदा है। लेकिन संजू सैंपसन को इस 8 करोड़ रुपये से ज्यादा इस बात की खुशी है कि उन्हें उस राजस्थान रॉयल के लिए दोबारा खेलने का मौका मिलेगा जहां से उन्होंने राहुल द्रविड़ के सानिध्य में अपने करियर की शुरूआत की थी।
माईखेल से एक्सक्लूसिव बातचीत में संजू सैंमसन ने बताया, 'राजस्थान रॉयल में दोबारा वापस जाने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। मेरा क्रिकेट करिया लगभग 3 साल पहले शुरू हुआ था। मुझे खुशी है कि उन्होंने मेरे ऊपर भरोसा कर बोली लगाई। मुझे राजस्थान रॉयल के अपने पुराने साथियों के साथ दोबारा मिलकर बेहद खुशी होगी।'
संजू सैंमसन ने आगे कहा, 'मेरे पुराने टीममेट अंजिक्या रहाणे और स्टूअर्ट के साथ दोबारा मिलना मेरे लिए यादगार लम्हा होगा। स्टीव स्मिथ की गिनती इस समय दुनिया के सबसे बेस्ट बल्लेबाजों में होती है। उनके साथ भी दोबारा टीम में खेलना शानदार होगा।'
केरल के खिलाड़ी, संजू सैंमसन ने 2017 आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेला था। लेकिन इस बार नीलामी में उन्हें राज्स्थान ने अपने टीम में दोबारा ले लिया है। संजू इस बात से खुश दिखे कि नीलामी के दौरान कई टीमों ने उनके में रुचि दिखाई। संजू ने कहा, 'हां, यब बात देखर खुशी होती है आईपीएल टीमें घरेलू क्रिकेट पर भी नजर रखती है। मुझे लगता है घरेलू क्रिकेट में मेरे लगातार अच्छे प्रदर्शन का यह नतीजा है।'
लेकिन इतनी बड़ी कीमत के साथ मैदान में उतरने समय उनपर काफी दवाब भी होगा? यह पूछे जाने पर संजू सैंमसन ने कहा, 'मुझे ऐसा नहीं लगता। मेरे लिए यह एक मोटिवेशन की तरह काम करेगा जिसमें मैं मैदान पर और अच्छा प्रदर्शन कर सकूंगा। आप मैदान पर सिर्फ उन्हीं चीजों पर नियंत्रण रख सकते हो जो मैदान में होती है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
