हार्दिक पांड्या- केएल राहुल मामले में श्रीसंत ने करण जौहर पर भी साधा निशाना
नई दिल्ली। कॉफी विद करण में आकर बुरे फंसे हार्दिक पांड्या के लिए पूर्व क्रिकेटर और बिग बॉस 12 के रनर-अप रहे एस श्रीसंत ने इस मामले में शो के होस्ट करण जौहर पर भी निशाना साधा है। श्रीसंत ने कहा कि इस केस में करण जौहर भी बराबर के दोषी हैं। बता दें कि इस शो में ही भारत के दो क्रिकेटरों हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। जिसके बाद उनको बीसीसीआई ने जांच होने तक निलंबित कर दिया है। फिलहाल दोनों खिलाड़ी भारत में अपने घर पर हैं। इस मामले की सुनवाई करने के लिए सीओए ने सुप्रीम कोर्ट से लोकपाल के गठन की मांग भी की है।
श्रीसंत ने एक इंटरव्यू में कहा, ' करण जौहर को रूकना चाहिए था। एक इंटरव्यू लेने वाला होने के नाते आपकी भी कुछ जिम्मेदारियां बनती है। आप अपने शो में एक ऐसे शख्स से सवाल पूछ रहे हो जो ज्यादा परिपक्व नहीं है और आपको उसके बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं है। ऐसे में आपके सवालों का जवाब देते हुए वह कुछ ऐसी बात बोल ही देगा जिसके लिए उसको पछतावा होगा।' इससे पहले श्रीसंत इस मामले में अपनी राय देते हुए कह चुके हैं कि जो भी हुआ वह गलत था। उन्होंने (हार्दिक पांड्या और केएल राहुल) कुछ चीजें गलत कही। लेकिन और भी बहुत से लोग हैं जिन्होंने इससे भी ज्यादा बड़ी गलतियां की हैं और खेल रहे हैं।' श्रीसंत ने क्रिकेट के अलावा अन्य क्षेत्रों के लिए भी यही बात की।
बता दें कि इस विवादित शो को होटस्टार ने अपनी वेबसाइट से हटा दिया था। इस मामले में सीओए के प्रमुख विनोद राय ने दोनों खिलाड़ियों पर दो मैचों के बैन की सिफारिश की थी जिसको सीओए की एक अन्य सदस्य डायना इडुल्जी ने यह कहकर खारिज कर दिया था कि उनको ये मामला बीसीसीआई की कानूनी टीम के सामने रखना चाहिए। उसके बाद कानूनी टीम ने कहा था दोनों में से किसी खिलाड़ी ने बीसीसीआई की आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है। इसके बाद मामला बोर्ड की प्रतिष्ठा का था। ऐसे में यही तय किया गया कि एक जांच बैठाई जाएगी। दोनों ही खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में हुई वनडे टीम से वापस बुला लिया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
