अब सिर्फ क्रिकेट नहीं: कलमाड़ी
नई दिल्ली, 27 अगस्त: भारत में अब केवल क्रिकेट का ही बोलबाला नहीं रहेगा। बाकी के खेलों के प्रति भी लोग उनता ही उत्साह दिखायेंगे जितना क्रिकेट के प्रति। यह बात भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने मीडिया से बातचीत में कही।
कलमाड़ी ने कहा कि बीजिंग ओलंपिक के दौरान खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भारत में क्रिकेट की बादशाहत को अब चुनौती मिलेगी।
कलमाड़ी का कहना है कि बीजिंग ओलंपिक में भारत के खाते में तीन पदक आने के बाद लोगों का ध्यान क्रिकेट से दूसरे खेलों की तरफ भी आकर्षित हुआ है। आईओए के अध्यक्ष का कहना है कि भारत में ओलंपिक खेलों की तुलना में खेल प्रेमी क्रिकेट को अब कम तवज्जो दे रहे हैं।
कलमाड़ी ने कहा, कि एक स्वर्ण और दो कांस्य से लोगों में खेलों के प्रति आकर्षण तो बढ़ेगा, लेकिन भविष्य में देश और अधिक पदक लाये, उसके लिए निजी कंपनियों का सहयोग भी जरूरी है।
कलमाड़ी ने उम्मीद जताई कि ओलंपिक खेलों की ओर बढ़ने से उद्योग जगत भी क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों के प्रोत्साहित करने के लिए कदम बढ़ायेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि क्रिकेट के अलावा बाकी के खेल भी आर्थिक रूप से सशक्त होंगे।
गौरतलब है कि भारत ने बीजिंग ओलंपिक में तीन पदक जीते। निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक, मुक्केबाज विजेंद्र कुमार और पहलवान सुशील कुमार ने कांस्य पदक जीते।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications