For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शारापोवा ने सचिन को नहीं पहचान तो हंगामा क्‍यों, दलाई लामा भी तो नहीं जानते थे सचिन को

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। मौजूदा फ्रैंच ओपन विजेता, करोड़ो दिलों की धड़कन और टेनिस स्‍टार मारिया शारापोवा इन दिनों भारतीय खेल फैंस के निशाने पर हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर उन्‍हें जमकर गालियां दी जा रही हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्‍योंकि शारापोवा ने बयान देकर सबको चौका दिया था कि वो सचिन तेंदुलकर को नहीं जानतीं। मीडिया ने जब उनसे पूछा था कि आपका मैच देखने क्रिकेट स्‍टार सचिन तेंदुलकर आए थे तो उन्‍होंने कहा था कि सचिन तेंदुलकर कौन हैं मैं नहीं जानती।

आपको बताते चलें कि क्रिकेट को भारत में भले पूजा जाता हो मगर दुनिया भर में इसकी इतनी लोकप्रियता नहीं है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सचिन तेंदुलकर को लेकर किसी दिग्‍गज ने ऐसा बयान दिया हो। अब हम जिस दिग्‍गज की बात करने जा रहे हैं वो भारत से ही है। जी हां तकरीबन दो साल पहले जब दालाई लामा आईपीएल के एक मैच के दौरान धर्मशाला के एचपीसी स्‍टेडियम में आमंत्रित थे तब उन्‍होंने एक साक्षात्‍कार दिया था।

दलाई लामा से पूछा गया कि क्‍या वो सचिन तेंदुलकर के बारे में जानते हैं? तो इस पर उन्होंने कहा था, 'नहीं, मुझे नहीं याद वो कौन हैं।' जाहिर तौर पर भारतीय खेल प्रेमियों की क्रिकेट व खासतौर पर सचिन तेंदुलकर के साथ खास भावनाएं जुड़ी हुई हैं लेकिन ये भी उतना ही सच है कि दुनिया की ज्यादातर जगहों पर क्रिकेट की मौजूदगी और लोकप्रियता नहीं है। उल्‍लेखनीय है कि सचिन तेंदुलकर शनिवार को मारिया शारापोवा का मैच देखने विम्बलडन के रॉयल बॉक्स में मौजूद थे। इस दौरान सचिन के साथ इंग्लैण्ड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस, फुटबॉलर डेविड बैकहम और गोल्फर इयान पॉल्टर भी मौजूद थे।

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में शारापोवा से पूछा गया कि एक क्रिकेट आइकन उनका मैच देखने आए थे इस पर शारापोवा ने कहाकि बैकहम से तो मैं मिल चुकी हूं लेकिन तेंदुलकर के बारे में नहीं जानती। शारापोवा से को बताया गया कि डेविड के साथ ही सचिन तेंदुलकर वह खिलाड़ी थे जो मैच देखने आए थे। क्या आप जानती है सचिन कौन है? इस पर शारापोवा ने सपाट जवाब देते हुए कहा, "नहीं जानती।" जबकि बैकहम के बारे में पांच बार की गैंरडस्लैम विजेता ने कहाकि, "लॉस एंजिल्स और लंदन में उनसे दो बार मिल चुकी हूं। वह काफी अच्छे व्यक्ति है। एक अद्भुत फुटबॉलर होने के साथ ही उन्होंने काफी अच्छे तरह से अपनी परिवार को संभाला है।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+