नयी दिल्ली। रविवार को विशाखापत्तन का डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम उस वक्त भावुक हो उठा, जब युवराज सिंह ने क्रिकेट के भागवान सचिन तेंदुलकर के पैर छुए और रोने लगे। मुंबई इंडियन और सन राइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए इस मैच दौरान युवी ने बाउंड्री के पास खड़े सचिन के पैर छु और भावुक हो उठे। एक बार फिर से युवी ने सचिन के पैर छूकर जीता सबका दिल
हलांकि ये कोई पहला मौका नहीं ता जब युवराज ने सचिन के पैर छुए हो। इससे पहले भी साल 2014 में लॉर्ड्स के क्रिकेट मैदान पर युवराज सिंह ने सचिन तेंदुलकर के पैर छुए थे। उस मैच में सचिन तेंदुलकर, जहां मेलबर्न क्रिकेट क्लब के कप्तान के तौर पर खेल रहे थे तो वहीं युवराज रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड टीम के लिए खेल रहे थे। युवराज के अलावा टीम इंडिया के और भी खिलाड़ी है, जिन्होंने सचिन के प्रति अपना ये सम्मान दिखाया है। युवराज ने खोला 6 छक्कों का वो राज, जो अबतक कोई नहीं जानता
सचिन तेंदुलकर के रिटारमेंट के दिन विराट कोहली ने उनके पैर छुए थे और कहा था कि वो वो ड्रेसिंग रूम में उनकी कमी महसूस करेंगे। सचिन ने खुद अपनी किताब में इस बात का जिक्र किया है।
वहीं साल 2014 के आईपीएल मैच के दौरान मुंबई इंडियन और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के तरफ से खेलने वाले वीरेंद्र सहवाग ने सचिन तेंदुलकर के पैर छुए थे। इस मैच में मुंबई इंडियन की जीत हुई थी, जिसके बाद कप्तान सचिन ने पंजाब के खिलाड़ियों से हाथ मिलाया था। इसी दौरान सहवाग ने सचिन के पैर छुए थे।
आपको बता दें कि सिर्फ टीम इंडिया के खिलाड़ी नहीं दुनिया के कई खिलाड़ी हैं, जो सचिन का बहुत सम्मान करते हैं। इस का उदाहरण दिखा जब 2015 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद सचिन मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर चक्कर लगा रहे थे, तब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल अपना इंटरव्यू बीच में छोड़कर सचिन से हाथ मिलाने पहुंच गए थे।