Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मौका-मौका नहीं हौका-हौका: वो जगह, जहां पाक को हराने पर सबूत नहीं देना पड़ता

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, वैसे तो इस सीरीज की शुरूआत 1 जून से हो रही है लेकिन भारत और पाकिस्तान दोनों को 4 जून का बेसब्री से इंतजार है। दोनों देश की जनता के लिए ये मैच केवल मैच नहीं होता बल्कि भावनाओं का मुकाबला होता है।

भले ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा हो कि भारत-पाकिस्तान मैच केवल मीडिया हाईप है लेकिन ये बात वो भी जानते हैं कि ये मैच दोनों ही देश के लिए क्या मायने रखता है। फिलहाल दोनों ही वतन के खिलाड़ी इस मुकाबले को जीतने की भरपूर कोशिश करेंगे इसलिए दोनों तरफ तैयारी पूरी है लेकिन इन दोनों की भिड़ंत से पहले ही सोशल मीडिया पर वापस मौका-मौका एड ने रंगत बिखेर दी है।

इंडिया वाला कहता है हम सर्जिकल स्ट्राइक करने जा रहे हैं...

इस वायरल वीडियो में दो खिलाड़ियों, जिनमें से एक भारत की और एक ने पाकिस्तान की जर्सी पहनी हुई है, दोनों ही ट्रैवेल एजेंसी वाले से टिकट लेने आए हैं और इत्तफाक से दोनों की सीट अगल-बगल है, जिसमें पाक जर्सी वाला परेशान होकर भारत वाले से कहता है कि तुम वहां क्यों जा रहे हो, जिस पर इंडिया वाला कहता है, सर्जिकल स्ट्राइक करने।

जहां तुझे हराने पर सबूत नहीं देना पड़ता

इस पर पाकिस्तान वाले के चेहरे का रंग उड़ जाता है और कहता है कि ये मेरा पीछा कब छोड़ेगा, जिस पर इंडिया वाला आकर उसके कान में कहता है क्रिकेट ही ऐसी जगह है, जहां तुझे हराने पर सबूत नहीं देना पड़ता।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+