For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गाैतम गंभीर नहीं चाहते धोनी की वापसी, चयनकर्ताओं पर उठाया ये बड़ा सवाल

नई दिल्ली। टीम में जगह पाने का बस एक ही तरीका है और वो है परफाॅर्मेंस दिखाना। अगर आप लय में हैं तो फिर टीम से कोई बाहर नहीं कर सकता। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप के बाद कोई इंटनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। टी20 विश्व कप भी नजदीक आ रहा है। लेकिन कोरोना वायरस के कारण वह इससे पहले अपनी परफाॅर्मेंस शायद ही दिखा पाएं क्योंकि आईपीएल इस महामारी के कारण रद्द होने की कगार पर है। इस कारण धोनी की टीम में वापसी हो पाना भी मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं पूर्व भारतीय ओपनर गाैतम गंभीर ने चयनकर्ताओं के सामने सवाल खड़ा किया कि धोनी को आखिर किस आधार पर चुना जाना चाहिए, क्योंकि वह पिछले एक-डेढ़ साल से नहीं खेल रहे हैं।

किस आधार पर चुना जाए धोनी को

किस आधार पर चुना जाए धोनी को

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीम नें कहा, ''धोनी का सबसे बढ़िया विकल्प इस वक्त केएल राहुल हैं। धोनी पिछले एक साल से ज्यादा से नहीं खेल रहे हैं तो उनका चयन किस आधार पर किया जाएगा।'' गंभीर ने राहुल की तारीफ करते हुए कहा, ''राहुल एक उपयोगी खिलाड़ी हैं। मैंने उनकी परफॉर्मेंस देखी है। बेशक उनकी विकेटकीपिंग धोनी जितनी अच्छी नहीं है। लेकिन यदि आप टी-20 क्रिकेट देखें तो वह बहुआयामी खिलाड़ी हैं। वह नंबर 3 या 4 पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।''

IPL नहीं हुआ तो...

IPL नहीं हुआ तो...

उन्होंने कहा, ''टीम इंडिया चाहेगी कि सभी खिलाड़ी बेस्ट परफॉर्म करें। यदि आईपीएल नहीं होता तो धोनी की वापसी काफी मुश्किल हो जाएगी। वह पिछले काफी समय से टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं।'' वहीं धोनी के संन्यास पर गंभीर ने कहा कि ये धोनी का निजी फैसला है। उन्होंने कहा, ''जहां तक संन्यास लेने की योजना का सवाल है तो यह उसका निजी फैसला है।'' धोनी के पूर्व साथी और टेस्ट विशेषज्ञ वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि धोनी आईपीएल में खेलना जारी रख सकते हैं।

लक्ष्मण ने दी ये राय

लक्ष्मण ने दी ये राय

वहीं वीवीएस लक्ष्मण ने इसी कार्यक्रम में कहा, ''इस आईपीएल में ही नहीं धोनी अगले कुछ आईपीएल में भी खेल सकता है और फिर हम क्रिकेटर के रूप में उसके भविष्य पर फैसला कर सकते हैं। जहां तक धोनी की योजनाओं का सवाल है तो वह इन्हें लेकर काफी स्पष्ट है, मुझे यकीन है कि उसने (कप्तान) इग्लैंड में 2019 विश्व कप के तुरंत बाद विराट कोहली, रवि शास्त्री के साथ इस बारे में बात की होगी।'' उन्होंने कहा, ''जहां तक भारतीय क्रिकेट का सवाल है तो नई चयन समिति को एमएम धोनी के साथ बैठकर उससे बात करनी होगी। लेकिन धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहेंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।''

Story first published: Monday, April 13, 2020, 15:04 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+