राष्ट्रमंडल खेल : न्यूजीलैंड के टेनिस स्टार डेनिएल हटे
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के टेनिस स्टार मार्कस डैनिएल ने रविवार को शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों से अपना नाम वापस ले लिया है। डैनिएल ने अपने इस फैसले के पीछे पीठ दर्द का हवाला दिया है।भारत पहुंचे न्यूजीलैंड के चीफ-दे-मिशन डेव कुरी ने इसकी पुष्टि कर दी है। कुरी ने कहा कि सुरक्षा कारणों, डेंगू की आशंका और मूलभूत सुवधिाओं की कमी को देखते हुए उनके देश के कुछ और खिलाड़ी दिल्ली पहुंचने से इंकार कर सकते हैं।
डैनिएल एक सप्ताह के भीतर नाम वापस लेने वाली तीसरे कीवी खिलाड़ी हैं। शुक्रवार को महिला टेनिस खिलाड़ी एलिन बैरी ने स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों से नाम वापस लिया था।एक सप्ताह पहले साइकिल चालक ग्रेग हेन्डरसन ने यह कहते हुए अपना नाम वापस ले लिया था कि नई दिल्ली में 'कई तरह के खतरे' हैं।
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के प्रमुख सदस्य के तौर पर न्यूजीलैंड ने नई दिल्ली में तैयारियों को लेकर सबसे अधिक सवाल खड़े किए हैं। उसने मुख्य तौर पर सुरक्षा और साफ-सफाई को मुद्दा बनाया था।कीवी खिलाड़ियों का बड़ा दल नई दिल्ली पहुंच चुका है। सबसे अहम बात यह है कि भारत पहुंच चुके किसी भी कीवी खिलाड़ी ने व्यवस्था को लेकर शिकायत नहीं की है।
आयोजन समिति (ओसी) के एक प्रमुख सदस्य का कहना है कि जो खिलाड़ी भारत पहुंच चुके हैं, उन्हें व्यव्स्था को लेकर कोई शिकायत नहीं है लेकिन जो नहीं आए हैं, वे मुख्य रूप से अपने देश की मीडिया पर आश्रित हैं जबकि कीवी मीडिया हमारी तैयारियों को लेकर अच्छी खबरें प्रसारित नहीं कर रहा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications