Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अगर विराट पहला टेस्ट जीते तो धोनी पूरे दौरे से रहेंगे बाहर?

मुंबई। कहते हैं ना एक नुकसान आने वाले फायदे की घंटी होती है। कुछ यही हो रहा है आपके विराट कोहली के साथ, जिनके लिए भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बीमारी वरदान साबित हो रही हैं। श्रीलंका सीरीज में जबरदस्त कप्तानी करके विराट जहां लोगों के दिलों के राजा बने हैं वहीं दूसरी ओर वो आस्ट्रेलिया सीरीज के पहले टेस्ट की कप्तानी भी करने जा रहे हैं।

लेकिन अब जो खबर आ रही है वो उनके कप्तानी फ्यूचर के लिए काफी बड़ी हो सकती है। कहा जा रहा है कि बीसीसीआई यह सोच रहा है कि अगर विराट की कप्तानी में पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया बढ़िया खेल करती है और यह मैच ड्रॉ भी हो जाता है, तो धोनी की वापसी यह कर टाली जा सकती है कि उनकी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। अगर टीम इंडिया ने एडिलेड में जीत दर्ज की, तो टेस्ट टीम में धोनी की वापसी का रास्ता लगभग बंद हो जाएगा।

बीसीसीआई नहीं चाहता कि धोनी जायें आस्ट्रेलिया?

गौरतलब है कि कैप्टन धोनी इन दिनों दाहिने हाथ के चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वो दूसरे टेस्ट मैच से आस्ट्रेलिया दौरे में वापसी करेंगे लेकिन अब तो लग रहा है कि बीसीसीआई खुद नहीं चाहती कि कैप्टन कूल आस्ट्रेलिया दौरे में शामिल हों।

धोनी की अनुपस्थिति में टीम के विकेटकीपर नमन ओझा हैं। अगर धोनी टीम में शामिल होते हैं तो नमन को वापस भारत आना होगा लेकिन अगर धोनी नहीं आते हैं तो बाकी बचे तीनों टेस्ट मैच की विकेटकीपिंग नमन ही करेंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+