oi-Ankur
मुंबई। टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन से जहां पूरा भारत दुखी हैं नहीं भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली काफी हैरान-परेशान हैं उनके अंदर टीम इंडिया को लेकर काफी गुस्सा भरा हुआ है तभी तो उनके मुंह से निकल ही गया कि उन्होंने पिछले दस सालों में इतनी खराब टीम नहीं देखी है।
अभी तक तो केवल लोग ये कह रहे थे कि टीम के बल्लेबाज खराब काम कर रहे हैं लेकिन तीसरे टेस्ट में तो अति हो गयी, बल्लेबाजी , गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही जगह भारत फ्लाप रहा।
गांगुली ने बीबीसी के विशेष कार्यक्रम के साथ साक्षात्कार में कहा कि हमें इस बात को स्वीकार करना चाहिए कि इस सीरीज में टीम इंडिया का अब तक का प्रदर्शन बहुत ज्यादा खराब रहा है। मैंने पिछले दस सालों में भारत की इतनी खराब टीम नहीं देखी है। भारत को अपनी ये हार स्वीकार ही करनी होगी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, August 14, 2011, 11:23 [IST]
Other articles published on
Aug 14, 2011