Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : श्रीलंका-जिंबाब्वे, ोस्टइंडीज-इंग्लैंड में भिड़ंत

श्रीलंका के लिए ग्रुप-बी का यह मैच काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच गंवाने के बाद उसके सामने सुपर-8 दौर में पहुंचने का संकट पैदा हो गया है। यह मैच हारने की सूरत में वह सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो जाएगा।

जिंबाब्वे की टीम ने अभ्यास मैच में पाकिस्तान को हराया था और अब वह बिना किसी दबाव के श्रीलंकाई टीम से भिडं़गी। उसका अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होना है, जो कि श्रीलंका को हराकर पहले ही पूरे अंक हासिल कर चुका है।

इस लिहाज से जिंबाब्वे के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी होगा। यह मैच जीतने की सूरत में वह सुपर-8 में पहुंच जाएगा। इसके बाद न्यूजीलैंड के साथ होने वाला उसका मुकाबला भी उसके सुपर-8 में पहुंचने की राह में रोड़ने नहीं अटका पाएगा।

विश्व कप में हिस्सा लेने वाली 12 टीमों को तीन-तीन के चार ग्रुप में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमों सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेंगी। ऐसे में ग्रुप-बी में श्रीलंका की हार के साथ जिंबाब्वे का सुपर-8 में पहुंचना तय हो जाएगा।

जिंबाब्वे के लिए श्रीलंका को हरा पाना आसान नहीं होगा क्योंकि दोनों टीमों में अनुभव और प्रतिभा के लिहाज से काफी अंतर है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि ट्वेंटी-20 में यह अंतर उतना मायने नहीं रखता, जितना कि टेस्ट तथा एकदिवसीय मैचों में रखता है। इसी सोच के साथ श्रीलंका को मैदान में उतरना होगा क्योंकि थोड़ी सी भी चूक उसे विश्व कप से बाहर कर देगी।

इसी दिन, गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में मेजबान टीम का सामना इंग्लैंड के साथ होगा। मेजबान टीम आयरलैंड को हराकर विजयी शुरुआत कर चुकी है और यह मैच जीतकर वह ग्रुप-डी में सबसे ऊपर पहुंच जाएगी। इस मैच में हार से उसका समीकरण बदल सकता है क्योंकि इसके बाद उसे आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ होने वाले मैच के नतीजे पर ध्यान लगाना होगा।

इंग्लैंड के लिए आयरलैंड को हराना कठिन नहीं होना चाहिए। वेस्टइंडीज की टीम चाहेगी कि वह यह मैच भी जीत जाए और इंग्लैंड आयरलैंड से हार जाए। इससे आयरलैंड और वेस्टइंडीज को सुपर-8 में पहुंचने का मौका मिल जाएगा।

अब तक खेले गए दोनों संस्करणो में इंग्लैंड का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इस बार उसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है क्योंकि उसके खिलाड़ी तरोताजा हैं। कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में खेलकर जरूरी अनुभव बटोरा है। आंकड़ों के लिहाज से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमों का संतुलन बराबरी का है लेकिन घरेलू माहौल में खेल रहे होने के कारण वेस्टइंडीज का पलड़ा थोड़ा भारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+