For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आखिर क्यों फ्लाॅप चल रहे हैं शिखर धवन, इन पूर्व क्रिकेटरों ने बताई वजह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के 'गब्बर' नाम से मशहूर शिखर धवन पिछले कुछ मैचों से फ्लाॅप चल रहे हैं। मैदान पर चाैकों-छक्कों की बरसात करने के बाद दहाड़ लगाने वाले इस बल्लेबाजी की दहाड़ अब अब धीमी पड़ गई। विश्व कप से पहले उनका ना चलना टीम मैनेजमेंट की चिंता भी बढ़ा रहा है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भी धवन अच्छा स्टार्ट मिलने के बावजूद 21 रन बनाकर आउट हो गए। आखिर ऐसा क्यों हैं जो धवन फ्लाॅप चल रहे हैं? इसका कारण तीसरे वनडे से पहले भारत के पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता, आकाश चोपड़ा और दिल्ली की टीम में धवन के कप्तान और कोच रहे विजय दहिया ने बताया।

चोपड़ा ने कहा कि इसका खंडन नहीं किया जा सकता कि धवन बुरे दौर से गुजर रहा है लेकिन अब केवल तीन अंतरराष्ट्रीय मैच बचे हैं और मुझे नहीं लगता कि कोई बड़ा बदलाव होगा।' उन्होंने कहा, 'उसका बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट (विश्व कप, चैंपियन्स ट्राफी, एशिया कप) में शानदार रिकॉर्ड रहा है। वह किसी भी समय फार्म में वापसी कर सकता है। दहिया का मानना है कि धवन का मसला मानसिकता से जुड़ा है और वह तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि यहां तकनीक बड़ा मसला है क्योंकि उसने जितने भी चौके लगाए वह विकेट के सामने से लगाए। भले ही वे ऑफ साइड में नहीं थे लेकिन वे विकेट के पीछे के शॉट नहीं थे। दहिया ने कहा कि वह तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैक्सवेल के खिलाफ ऐसा ही हुआ। उसने सोचा कि मैक्सवेल कामचलाऊ स्पिनर हैं तो वह तेजी से रन बना सकते हैं और इसलिए उन्होंने पुल शॉट खेला। केएल राहुल ने अपनी फार्म हासिल कर ली है और दहिया का मानना है कि यह बात धवन के दिगाम में हो सकती है। दहिया ने कहा कि जब कोई आपकी जगह लेने के लिये तैयार हो तो आप दबाव महसूस करते हो। ऐसी परिस्थितियों में आपका दिमाग कैसे काम करता है यह महत्वपूर्ण होता है।'

वहीं दासगुप्ता का मानना है कि 'मानसिकता एक मसला है क्योंकि धवन हमेशा रन बनाने के तरीके ढूंढ लेता है। नागपुर में वह क्रीज पर पांव जमा चुका था और आसानी से उस गेंद को लांग आफ या लांग आन पर खेल सकता था। ऐसा तब होता है जबकि आप थोड़ा भ्रम की स्थिति में होते हो। शिखर अगर पहले दो ओवरों में ही अपना अगला पांव काफी आगे निकालकर कवर ड्राइव खेल रहा है तो आप समझ सकते हो कि वह अच्छी लय में है।

धवन की पिछली 15 पारियां में 376 रन आए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक ही शामिल हैं। इसमें वह 2 बार जीरो पर भीआउट हुए।

Story first published: Thursday, March 7, 2019, 12:59 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+