
द्रविड़ ने 2011 में लगाई थी सेंचुरी-
कोहली ने जहां शतक के साथ उपलब्धि हासिल की तो वहीं चेतेश्वर पुजारा गुलाबी गेंद से टेस्ट में अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बन गए। कोहली से पहले तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया था। वे गुलाबी गेंद से पांच विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने। हालांकि कोहली इतिहास रचने के कारण सुर्खियों में हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि गुलाबी गेंद से खेले जा रहे मैच में शतक बनाने वाले पहले भारतीय वह नहीं हैं। भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने 2011 में एमसीसी के लिए खेलते हुए गुलाबी गेंद के मैच में एक सेंचुरी लगाकर रिकॉर्ड बनाया था।

द्रविड़ की पारी से पिंक बॉल मैच में मिली थी जीत-
द्रविड़ ने इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप मैच खेला था, इस मैच में गुलाबी गेंद का परीक्षण किया गया था। यह मैच एमसीसी और नॉटिंघमशायर के बीच हुआ था। मैच अबू धाबी में खेला गया था। महान बल्लेबाज द्रविड़ पहली पारी में अपना खाता खोलने में नाकाम रहे थे, लेकिन दूसरी पारी में शतक बनाकर आए। उन्होंने मैच में सर्वोच्च स्कोर बनाया था और एमसीसी ने 174 रनों के विशाल स्कोर से मैच जीता।
IND vs BAN : डे-नाइट टेस्ट में कोहली ने बनाया ना टूटने वाला रिकाॅर्ड, रिकी पोंटिंग को भी पछाड़ा

भारत रिकॉर्ड जीत के मुहाने पर-
ईडन गार्डन्स में चल रहे खेल की बात करें तो भारत ने मैच की पूरी कमान संभाल ली है। भारतीय टीम को तीन दिनों के अंदर खेल को लपेटने के लिए सिर्फ चार विकेट और चाहिए। बांग्लादेश पहली पारी में सिर्फ 106 रन पर ऑलआउट हो गया था। दूसरे दिन भी यह टीम 6 विकेट पर 152 रन बनाकर अब भी भारत की पहली पारी से 89 रन पीछे है। इसके बाद टीम इंडिया अगले तीन मैचों की टी-20 सीरीज और तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में वेस्टइंडीज से खेलेगी। सीरीज 6 दिसंबर से शुरू होगी। विराट कोहली इस बार सीमित ओवरों के प्रारूप में टीम का नेतृत्व करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
