Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा मोहम्मद शमी और इरफान पठान का रिकॉर्ड, लेकिन बच गया अजीत आगरकर का रिकॉर्ड

नई दिल्लीः भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला। मैच में जसप्रीत बुमराह ने मार्टिन गुप्टिल का विकेट लेकर भारत को पहली कामयाबी दिलाई और इसी के साथ बुमराह के वनडे में 50 विकेट पूरे हो गए। गुप्टिल के विकेट के साथ बुमराह वनडे में भारत की ओर से तेजी से 50 वनडे विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर बन गए। बुमराह ने 50वां विकेट 28 वें मैच में लिया। आज में आपके लिए लाए हैं भारत के उन गेंदबाजों के रिकॉर्ड जिन्होंने कम मैचों में 50 विकेट लिए हैं।

अजीत आगरकर के नाम है रिकॉर्ड

अजीत आगरकर के नाम है रिकॉर्ड

अजीत आगरकर- भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज विकेट लेने का रिकॉर्ड अजीत आगरकर है। अजीत ने महज 23 मैचों में ये कारनामा किया था। अजीत ने भारत की ओर साल 1998 में ये रिकॉर्ड बनाया था।

29वें मैच में शमी ने पूरे किए थे 50 विकेट

29वें मैच में शमी ने पूरे किए थे 50 विकेट

मोहम्मद शमी- इंडिया के लिए वनडे में सबसे तेज 50 विकेट लेने के मामले में मोहम्मद शमी दूसरे नंबर हैं। शमी ने अपने 29वें मैच में अपना 50वां विकेट लिया था। शमी ने ये कारनाम मार्च 2014 में किया था।

31 वें मैच में पठान ने पूरे किए थे 50 विकेट

31 वें मैच में पठान ने पूरे किए थे 50 विकेट

इरफान पठान- साल 2004-05 अपनी स्विंग गेंदबाजी से दुनियाभर के बल्लेबाजों के खौंफ बने इरफान पठान ने 31 वें मैच में अपना 50वां विकेट लिया। भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 50 विकेट लेने के मामले में पठान चौथे नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें- घर से शुरू करें बिजनेस, कमायें 25 से 50 हजार रुपए प्रति माह

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+