IND vs NZ: रोस टेलर का खुलासा, बताया टी20 में क्लीन स्वीप के सदमे से कैसे बाहर आई कीवी टीम
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज के पहले मैच में कीवी टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए भारतीय टीम के 347 रन बनाने के बावजूद 6 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। मैच के बाद कीवी टीम के लिये जीत के हीरो रहे रोस टेलर ने माना कि टी20 प्रारूप में हमारे पास दबाव में खेलने की कला नहीं थी, हालांकि वनडे में हमने इस पर बेहतर ढंग से काम किया और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इतना बड़ा लक्ष्य होने के बावजूद जीत हासिल की। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
और पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का खुलासा, ऋषभ पंत की सैलरी से भी कम पैसा बचा है पीसीबी के पास
न्यूजीलैंड के लिये रोस टेलर ने नाबाद 109 रनों की पारी खेली और अपने करियर का 21वां शतक लगाया। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के भी लगाये। टीम को जीत दिलाने के बाद रोस टेलर ने दबाव से निपटने की कला पर मीडिया से बात की और बताया कि टी20 की तुलना में आखिरकार वनडे में क्या बदलाव आया।
और पढ़ें: IND vs NZ: भारतीय टीम की 3 गलतियां विराट सेना पर पड़ी भारी, 347 बनाकर भी हारी

टेलर ने बताया क्लीन स्वीप के सदमे से कैसे उभरी टीम
रोस टेलर ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि टी20 सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप का दंश झेलने के बाद उनकी टीम ने वनडे में किस तरह से वापसी की।
उन्होंने कहा, ‘टी20 में क्लीन स्वीप की हार झेलने बाद यह जीत दर्ज करना काफी अच्छा है। निश्चित रूप से इस टीम में टी20 से अलग नये खिलाड़ी आये और उन पर हार का कोई बोझ नहीं था। हालांकि मुझे लगता है कि यह चीज उनके दिमाग में जरूर आयी होगी, आखिर आप इंसान ही हो और अंत में हमने शायद इसी के चलते 2 विकेट भी गंवाये। खैर हमारे लिये अच्छी बात यह थी कि भारत के खिलाफ हमारा आखिरी वनडे विश्व कप सेमी-फाइनल था और काफी खिलाड़ी उस दबाव भरे हालात में खेले थे। वे टी20 टीम की तुलना में थोड़े ज्यादा अनुभवी हैं। इसलिये यह दिखायी दिया, लेकिन यह अभी एक ही मैच था और इस श्रृंखला में अभी काफी कुछ होना है। पर पहले ही मैच में ऐसी जीत मिलने से सिर से काफी बोझ हट गया।'

मैदान के शेप ने कीवी टीम को जीत दिलाने में की मदद
हैमिल्टन में खेले गये पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर के पहले शतक और विराट कोहली, लोकेश राहुल की शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 4 विकेट पर 347 रन का स्कोर खड़ा किया लेकिन कीवी टीम के लिये रोस टेलर ने टॉम लाथम के साथ मिलकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
मैच के बाद जीत को लेकर टेलर ने कहा कि मैदान के आकार ने भी उनकी मदद की लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को सफलतापूर्ण हासिल करने में योगदान दिया।
उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड में इन कुछ मैदानों पर खेलना थोड़ा मुश्किल चीज है क्योंकि आपको नहीं पता होता कि किसी भी समय कौन सा स्कोर चुनौतीपूर्ण होगा। एमसीजी हो या फिर यहां, या फिर कहीं और, आप खुद को एक मौका देते हो। साथ ही अगर आप शुरू में दो विकेट गंवा देते हो तो यह लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल हो जाता है।'

अच्छी बल्लेबाजी के चलते हम दबाव से निकले
कीवी बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए रोस टेलर ने कहा कि मुझे लगता है कि बल्लेबाजी क्रम में खिलाड़ियों ने अच्छा योगदान दिया। हालांकि ऐसे वक्त में आप गेंदबाजी आक्रमण के योगदान को नहीं भूल सकते क्योंकि एक वक्त ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 370-380 के बीच स्कोर करेगा। लेकिन आखिरी ओवर्स में उन्होंने अच्छी वापसी की और भारतीय टीम को 350 रन के स्कोर के अंदर रोक पाये। टीम को इस स्कोर तक पहुंचने के लिये अच्छी बल्लेबाजी करनी थी और आज हमने ऐसा ही किया।
उन्होंने कहा, ‘मुझे क्रीज पर काफी मदद मिली। हेनरी निकोल्स और गुप्टिल ने अच्छी शुरूआत की, टॉम लाथम पांचवें खिलाड़ी थे और उस तरह से शुरूआत करना आसान नहीं था। लेकिन बायें-दायें हाथ के संयोजन ने हमारे लिये लक्ष्य का पीछा करना आसान कर दिया। हम जानते थे कि एक तरफ छोटी बाउंड्री थी और हम इसका फायदा उठा सकते थे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
