कुंबले विवाद पर कोहली को क्लीनचिट, मैनेजर ने सौंपी रिपोर्ट
नई दिल्ली। कुंबले बनाम कोहली विवाद के बाद, हर किसी की नजर उस रिपोर्ट पर थी, जिसे कि प्रशासनिक मैनेजर कपिल मल्होत्रा को तैयार करके बीसीसीआई को देनी थी।
क्योंकि कुंबले तो खुले मंच से कह चुके हैं कि, कोहली को उनके काम करने के तरीके पर एतराज था, जबकि कोहली ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है, इसलिए हर किसी को उत्सुकता थी कि आखिर मल्होत्रा इस मुद्दे पर क्या कहते हैं, जो कि कोहली और कुंबले को साथ हर घड़ी थे।

कप्तान कोहली को क्लीनचिट
तो सुनिए, मल्होत्रा की रिपोर्ट में कप्तान कोहली को क्लीनचिट दे दी गई है,मल्होत्रा की रिपोर्ट में किसी तरह की विवादस्पद घटना का जिक्र नहीं है और ना ही उन्होंने कुंबले और कोहली दोनों के व्यवहार को लेकर कुछ कहा है।

रिपोर्ट प्रशासनिक मैनेज तैयार करता है
आपको बता दें कि टीम इंडिया भारत या उससे बाहर जो भी सीरीज खेलती है, उसकी रिपोर्ट प्रशासनिक मैनेज तैयार करता है और इसी वजह से वो पूरी टीम के साथ हर वक्त रहता है और इसी कारण बीसीसीआई ने प्रशासनिक मैनेजर कपिल मल्होत्रा से इस पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट मांगी थी।

कोच के प्रति असभ्य बर्ताव
मीडिया सूत्रों के मुताबिक कपिल मल्होत्रा ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, उस रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं है जो यह संकेत दे कि कप्तान विराट कोहली ने कोच के प्रति असभ्य बर्ताव किया हो या फिर कप्तान और कोच में कुछ अनबन हो और ना ही ऐसी किसी घटना का जिक्र है जिसे अनुशासन का उल्लंघन माना जाए।

पूर्व कोच अनिल कुंबले
आपको बता दें कि टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कुंबले ने इस्तीफे के बाद कहा था कि कोहली को उनके काम करने के रवैये पर एतराज था इसलिए उन्होंने त्यागपत्र दे दिया।

नए कोच पर विराट कोहली ने पहली बार दिया बयान लेकिन नहीं कही मन की बात
टीम इंडिया का अगला कोच कौन होगा, ये सवाल हर क्रिकेट प्रेमी के जेहन में कौंध रहा है, कयासों का दौर जारी है लेकिन इस बारे में अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कुछ कहा है, हालांकि उन्होंने पूरी बात साफ-साफ नहीं कही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications