इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा- 'जसप्रीत बुमराह के दम पर भारत विश्वकप का दावेदार'
नई दिल्ली। भारत अपनी गेंदबाजी के बल पर इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए जीत का प्रबल दावेदार है। यह मानना है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जेसन गिलस्पी का। गिलेस्पी का मानना है कि जसप्रीत बुमराह के ना होने के बाद भी भारत के पास अच्छा गेंदबाजी अटैक है। जब बुमराह इस टीम में शामिल हो जाएंगे तो यह और भी ज्यादा शानदार हो जाएगा।
गिलेस्पी ने इस बारे में बात करते हुए बताया, 'मेरा मानना है कि भारत के पास संतुलित अटैक है। बुमराह को कुछ निश्चित कारणों के तहत आराम देना का फैसला किया गया है लेकिन उनका अटैक अभी भी काफी अच्छा है। सभी अलग तरह से गेंदबाजी कर सकते हैं और जब आप बुमराह को इस अटैक में शामिल करते हो तो यह और भी ज्यादा बेहतर हो जाता है। मैं विश्वकप के लिए भारतीय टीम को दावेदार मानता हूं। हां यह सही है कि इंग्लैंड बड़ा दावेदार है लेकिन भारत को कोई बहुत पीछे नहीं है।'
गिलेस्पी ने खासतौर पर बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि दाए हाथ का यह तेज गेंदबाज अपने अपरंपरागत एक्शन के चलते खतरनाक हो जाता है। मैं उनको गेंदबाजी करते हुए देखना पसंद करता हूं। वे धीरे-धीरे भागते हुए आते हैं और फिर तेजी से गेंद फेंक देते हैं। गिलेस्पी के हिसाब से बुमराह की बड़ी ताकत लगातार तेज गति से गेंदबाजी करना है। बुमराह ना केवल तेज गति से गेंद फेंकते हैं बल्कि समय-समय पर अपनी गति में जरूरी बदलाव भी करते रहते हैं। 43 साल के जेसन ने कहा, 'ऐसा करने के लिए आपको पर्याप्त ताकतवर होना होता है। बुमराह टेस्ट मैच में लंबे स्पैल फेंक सकते हैं। लगातार तेज गति से गेंदबाजी कर सकते हैं। यह सब मिलकर वे एक शानदार गेंदबाज बन जाते हैं।' बता दें कि बुमराह को फिलहाल क्रिकेट के शार्ट फार्मेट से आराम दिया गया है। चयनकर्ताओं ने उनके कार्यभार की अहमियत को समझते हुए यह फैसला किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
