For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संन्यास को लेकर क्रिस गेल का बदल गया मूड, दिया ये बड़ा बयान

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ने हाल ही में अपने फैंस को उस समस चाैंका दिया जब उन्होंने विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। विंडीज टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। हालांकि विंडीज यह सीरीज गंवा चुका है लेकिन इस दाैरान गेल ने अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने चाैथे वनडे में 97 गेंदों पर 162 रन बनाए, जिसमें 14 छक्के और 11 चौके लगे। इस पारी के बाद अब गेल का संन्यास लेने से मूड बदल गया है। उन्होंने मैच के बाद संन्यास को लेकर ऐसी बात बोली जो फैंस को खुश कर देगी।

अभी तो बस 40 के हैं

अभी तो बस 40 के हैं

गेल ने मैच के बाद क्रिकइंफों से बात करते हुए कहा, ''मुझे लगता है कि यह मेरे द्वारा खेली गई सबसे मनोरंजक पारियों में से एक है। यह क्रिकेट का शानदार खेल था। मैं काफी टी 20 क्रिकेट खेलता रहा हूं, इसलिए 50 ओवर क्रिकेट में वापसी करना हमेशा मुश्किल होता है। अभी में उम्र ही क्या है। बस 40 है। संन्यास ले लिए अभी फैसला नहीं ले सकता। धीरे-धीरे इसपर विचार करेगें।" गेल के इस बयान से साफ झलकता है कि वह अभी भी संन्यास लेने के मूड में नहीं है। उन्हें लगता है कि वह अभी भी टीम में अपना अधिक योगदान दे सकते हैं।

करना हो शरीर पर काम

करना हो शरीर पर काम

गेल ने आगे कहा, ''मुझे बस अब अपने शरीर पर काम करना होगा और फिर आप क्रिस गेल को मैदान पर और समय के लिए देख सकते हैं। चीजें जल्दी बदल जाती हैं। उम्मीद है, अगले कुछ महीनों में शरीर बदल सकता है और हम देखेंगे कि आगे फिर क्या होगा।" गेल ने अपने वनडे करियर के दस हजार रन भी पूरे कर लिए। वव ब्रायन लारा के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले विंडीज के दूसरे बल्लेबाज बने। अपनी इस उपलब्धि पर गेल ने कहा कि दस हजारी बनना एक शानदार एहसास है। मैंने टी20 क्रिकेट में भी यह आंकड़ा छूआ है। यह मेरे दृष्टिकोण से एक शानदार उपलब्धि है। विंडीज के लिए भी ऐसा करना, जो इसे और भी अच्छी बात है।

क्रिस गेल ने खेली 162 रनों की पारी, बना ऐसा रिकाॅर्ड जिसका टूटना है मुश्किल

गेल का शतक नहीं आया काम

गेल का शतक नहीं आया काम

हालांकि विंडीज को बुधवार को ग्रेनेडा के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड से रोमांचक भरे मैच में 29 रन कम पड़ गए। इसी के साथ गेल के इस ऐतिहासिक शतक पर पानी फिर गया। इसपर गेल ने कहा कि हमने नई गेंद का अच्छा इस्तेमाल नहीं किया। 380 का टारगेट मिलने के बाद हमारे खिलाड़ियों के चेहरे पर दवाब साफ झलक रहा था। हमारे युवा खिलाड़ियों को ऐसे समय में सीखने की जरूरत है। अगर वे अलग तरीके से काम करते तो वे जीत सकते थे। इसलिए जब आप हारते हैं तो उस बॉडी लैंग्वेज को देखना अच्छा होता है। गेल ने कहा कि अगर फिर कभी ऐसे मैच की स्थिति बनती है तो हमारे खिलाड़ी यकीनन यहां से सीख लेकर अच्छा खेल दिखाएंगे। अब सीरीज का 5वां और आखिरी मैच सेंट लूसिया में होगा।

Story first published: Thursday, February 28, 2019, 15:08 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+