Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : पाकिस्तान के सामने 134 रनों का लक्ष्य (लीड-3)

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। कप्तान डेनियल विटोरी ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। उन्होंने 34 गेंदों का सामना किया और एक चौका व दो छक्के लगाए। वह रनआउट हुए।

विटोरी के अलावा ब्रेडन मैक्कुलम ने 29 गेंद पर 33 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके शामिल थे। स्कॉट स्टैरिस 17 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया।

वहीं जेसी राइडर सात रन, मार्टिन गुपटिल दो रन, रॉस टेलर तीन रन और गेरेथ होपकिंस दो बनाकर आउट हो गए।

पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद समी, अब्दुर रहमान और शाहिद अफरीदी ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+