For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : पहले जमकर की हूटिंग, अब इंग्लैंड के फैंस ने इस अंदाज में दी स्मिथ को 'विदाई'

नई दिल्ली। बाॅल टेंपरिंग के कारण 1 साल का बैन झेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को मैदान पर शानदार वापसी करने के बावजूद भी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में स्मिथ शतक लगाने के बाद भी हूटिंग का शिकार होते रहे। इंग्लैंड के समर्थकों ने उनपर शब्दों के बाण छोड़ने जारी रखे, लेकिन अंतिम टेस्ट मैच में उन्होंने जिस अंदाज में स्मिथ को विदाई दी वो दर्शाती है कि चाहे जो भी हो, महान खिलाड़ी के लिए हर देशों के क्रिकेट फैंस सम्मान जाहिर करते ही हैं।

लंदन के केनिंगटन ओवल में हुए 5 सीरीज के आखिरी मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया रो 135 रनों से हराकर सीरीज 2-2 पर समाप्त की। दूसरी पारी में जब स्मिथ 23 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच हुए तो ओवल पर मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। इंग्लैंड के फैंस ने स्मिथ के शानदार खेल पर जमकर तालियां बजाईं। स्मिथ ने पहली पारी में 80 रन बनाए थे।

स्मिथ ने एशेज सीरीज में 110.59 के औसत से 774 रन बनाए जिसमें तीन शतक और इतने की अर्धशतक शामिल रहे। स्मिथ उन चुनिंदा बल्‍लेबाजों में से हैं तो एक से ज्‍यादा टेस्‍ट सीरीज में 700+ रन बना चुके हैं। उनके अलावा डॉन ब्रैडमैन, ब्रायन लारा, एवर्टन वीक्‍स और गैरी सोबर्स ही यह कारनामा कर सके हैं। पूरी सीरीज में स्मिथ सिर्फ एक बार 50 से कम के स्‍कोर पर आउट हुए, वह भी आखिरी टेस्‍ट की आखिरी पारी में, सिर्फ 23 रन बनाकर. इससे पहले उन्‍होंने 144, 14

Story first published: Monday, September 16, 2019, 9:56 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+