विश्वकप में शमी-उमेश ने मारी बाजी, हुए टॉप टेन में शामिल
मेलबर्न| मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर गुरुवार को हुए आईसीसी विश्व कप-2015 के क्वार्टर फाइनल मैच में बांग्लादेश पर भारत को मिली जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच गई है लेकिन इस जीत के साथ एक और कारनामा हुआ है और वो किया है हमारी टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने।
जिन्होंने विश्वकप में इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड बना लिया है हालांकि वो विश्वकप के टॉप बॉलरों की लिस्ट में नंबर 2 पर हैं और उनके आगे केवल मिशेल स्टार्क (आस्ट्रेलिया) के हैं जिन्होंने 18 विकेट लिए हैं। आपको बता दें कि मोहम्मद शमी ने 6 मैचों में 17 विकेट हासिल किये हैं। शमी इस विश्व कप में अब तक सात ओवर मेडन फेंक चुके हैं।
जानिए भारत-बांग्लादेश क्वार्टर फाइनल की खास बातें
टॉप बॉलरों की लिस्ट में शमी के दूसरे भारतीय उमेश यादव हैं जिन्होंने इस सूची में सातवां स्थान हासिल कर लिया। उमेश के नाम इस समय सात मैचों में 14 विकेट हैं। इसके साथ ही टीम इंडिया के बॉलरों के बदौलत हमारी टीम विश्व कप में लगातार सात मैचों में विपक्षी टीमों के सारे 70 विकेट चटकाने वाली भी पहली टीम बन गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
