Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाटा विकेटों पर क्या इंडियन पेसर हैं रिवर्स स्विंग के उस्ताद, जानिए भरत अरुण का जवाब

नई दिल्ली: कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में जिस तरह से भारतीय तेज गेंदबाजी का उभार हुआ है वह अभूतपूर्व माना जा सकता है। विशाखापट्टनम टेस्ट में भी शमी ने दूसरी पारी में अपनी घातक गेंदबाजी से यह तय कर दिया था की दक्षिण अफ्रीकी टीम के पास वापसी करने का कोई भी मौका नहीं रहे। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से पुणे में शुरू हो रहा है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच भरत अरुण ने भारतीय पेसर के बारे में बात की है।

अरुण ने आगे कहा, 'हमारे गेंदबाज रिवर्स स्विंग कराने में काफी स्किल रखते हैं क्योंकि जब हम घरेलू क्रिकेट खेलते हैं तब विकेट सपाट होता है। कई बार आउटफील्ड भी बहुत अच्छी नहीं होती। अगर आपको गेंदबाज के तौर पर सफल होना है तो गेंद को रिवर्स कराने की कला आनी चाहिए।'

अरुण का मानना है कि भारत के पास ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो किसी भी पिच पर अपना जलवा दिखा सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर तेज गेंदबाज के जरूरी कौशल है तो उसके पास किसी भी पिच पर प्रदर्शन करने का मौका है। हमारे तेज गेंदबाजों ने भारत के बाहर और घर में भी काफी अच्छा किया है। भारतीय विकेट पर जब बॉल स्पिन होती है तब ये स्विर्स स्विंग के भी लायक बन जाती है, और हमारे सभी बॉलर रिवर्स स्विंग में काफी अच्छे हैं।'

फिलहाल पुणे की परिस्थितियों में यह देखना दिलचस्प होगा कि तेज गेंदबाज एक बार फिर से प्रतिकूल हालातों में विकेट निकालने में सक्षम हो पाते हैं या नही या फिर उनको मददगार पिच मिलती है।

इस पर बात करते हुए अरुण ने कहा, 'हमें जो विकेट मिलते हैं, हम उसकी मांग नहीं करते। हमें दुनिया की नंबर एक टीम बनने के लिए जो भी परिस्थितियां घरेलू हालात में मिलती हैं उन्हें स्वीकार करना होगा। जब हम विदेश जाते हैं तो हम विकेट के ऊपर ध्यान नहीं देते। हम कहते हैं कि हम इसे घरेलू परिस्थितियों के रूप में देखेंगे, क्योंकि विकेट दोनों टीमों के लिए समान ही होता है। हम विकेट पर ध्यान देने के बजाय अपनी गेंदबाजी पर काम करेंगे।'

Story first published: Wednesday, October 9, 2019, 6:48 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+