NZ vs SL 1st T20I: आईपीएल के धमाके के बीच न्यूजीलैंड और श्रीलंका की सीरीज शुरू, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

श्रीलंका और न्यूजीलैंड (Sri Lanka vs New Zealand) के बीच रविवार यानी 2 अप्रैल से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। श्रीलंका इस टूर पर टेस्ट और वनडे दोनों सीरीज हार चुकी है लेकिन अब तीन मैचों की टी20 सीरीज में मजबूत वापसी करने की उम्मीद करेंगी। इस समय आईपीएल चल रहा है इस लीग की मौजूदगी में दुनिया में कहीं भी इंटरनेशनल क्रिकेट इवेंट अधूरा नजर आता है। आईपीएल 2023 के पहले ही मैच में दिग्गज कीवी केन विलियमसन घुटने में चोट लगाकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए। श्रीलंका के खिलाफ कीवी टीम अपने कई सीनियर खिलाड़ियों ना होने के बावजूद घर पर जीतना का सिलसिला बनाए रखना चाहेंगे। (Photo- BLACKCAPS Twitter)

वानिन्दु हसरंगा और महेश तीक्षणा जैसे आईपीएल नाम

वानिन्दु हसरंगा और महेश तीक्षणा जैसे खिलाड़ियों के लिए सीरीज सोने पर सुहागा है जो इस फॉर्मेट में ढलने के बाद सीधे इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के लिए भारत में एक छाप छोड़ने के लिए उत्सुक होंगे। सीएसके ने पहला मैच तीक्षणा के बिना खेला है।

इस बीच टॉम लेथम की अगुआई में न्यूजीलैंड वैसे ही खेलना चाहेगी जैसा वो घर में खेलती हैं। विल यंग और हेनरी निकोल्स बल्ले से और हेनरी शिपले और डेरिल मिशेल गेंद से काफी बढ़िया रहे हैं। ये सभी और बेहतर करना चाहेंगे।

'अब कहां गई चोट?' पत्नी संजना के साथ इवेंट में नजर आए जसप्रीत बुमराह, फैंस को आया गुस्सा

टी20 में कुल मिलाकर कांटे की टक्कर की उम्मीद की जा सकती है। ये फॉर्मेट मेजबान और मेहमान के फर्क को थोड़ा सा कम जरूर कर देता है। ऐसे में दासुन शनाका की कप्तानी में लंका के पास भी उतना ही मौका है।

पिच कैसी होगी-

ईडन पार्क पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होने की संभावना है और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। ऐसे में पहले गेंदबाजी करना बढ़िया होगा और टीमें पौने दो सौ का स्कोर करने का टारगेट देखेंगी। पिच से स्पिनरों को शायद ही मदद मिलेगी।

न्यूजीलैंड vs श्रीलंका, 1st T20I संभावित प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग XI: विल यंग, ​​मार्क चैपमैन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), टॉम लैथम (कप्तान), डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी, हेनरी शिपले, एडम मिल्ने, मैट हेनरी

श्रीलंका संभावित प्लेइंग इलेवन: पाथुम निसांका, कुसल परेरा (विकेटकीपर), कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थिक्षणा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका

Read more about: new zealand sri lanka ipl 2023
Story first published: Saturday, April 1, 2023, 23:22 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+