2nd Test, IND vs BAN: पिंक बॉल टेस्ट से पहले बांग्लादेश के लिये बुरी खबर, बाहर हुआ यह सलामी बल्लेबाज
नई दिल्ली। कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स पर भारतीय टीम क्रिकेट का नया इतिहास लिखने को तैयार है। जहां बुधवार को दोनों टीमें मैदान पर अभ्यास करती नजर आई वहीं इस ऐतिहासिक मैच से पहले बांग्लादेशी खेमे के लिये एक बुरी खबर आई है। बांग्लादेश की अंतिम 15 में शामिल रिजर्व खिलाड़ी और सलामी बल्लेबाज सैफ हसन सीरीज के आखिरी और दोनों देशों के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गये हैं।
सैफ हसन उंगली मे चोट के चलते ईडन गार्डन्स में होने वाले टेस्ट मैच से बाहर हुए हैं। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए पहले मैच के दौरान सैफ अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में फील्डिंग करने उतरे थे जहां पर उनकी उंगली में चोट आ गई थी।
और पढ़ें: AUS vs PAK: गाबा में अपना खुफिया हथियार लॉन्च करने को तैयार पाकिस्तान, नसीम शाह करेंगे डेब्यू
सैफ हसन की चोट पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि करते हुए क्रिकबज को बताया है कि मेडिकल टीम की सलाह पर हसन को आराम देने का फैसला लिया गया है।
बीसीबी ने कहा,' हमारी मेडिकल टीम का मानना है कि सैफ को जितना आराम दिया जाएगा वह उतनी जल्दी ठीक हो सकेंगे। चोट को ध्यान में रखते हुए हमने उन्हें कोलकाता में होने वाले मुकाबले से बाहर रखने का फैसला किया है।'
और पढ़ें: Asia Cup, IND vs PAK: आखिरी ओवर में भारत को थी 9 रन की दरकार, पाकिस्तान ने 3 रन से हराया
आपको बता दें कि 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में विराट सेना ने बांग्लादेश को 130 रन और पारी से हराया था और फिलहाल सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं दूसरे टेस्ट मैच के लिये बीसीसीआई से लेकर भारतीय फैन्स तक सभी उत्सुक हैं। इस मैच को देखने के लिये बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना भारत आयेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
