For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ODI : साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

IND vs SA: Hardik Pandya, Shikhar Dhawan, Bhuvneshwar Kumar back in ODI squad | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च से शुरू होने जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। लंबे समय बाद हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। पांड्या ने पिछले साल सितंबर में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। वहीं युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को भी टीम में शामिल कर लिया गया है। विराट कोहली को आराम देने की उम्मीज थी लेकिन उन्हें फिर से टीम में बताैर कप्तान अपनी भूमिका निभानी होगी।

रोहित शर्मा को आराम

रोहित शर्मा को आराम

वहीं ओपनर रोहित शर्मा को फिर से चोट के चलते आराम दिया गया है। न्यूजीलैंड दाैरे पर वह 5 टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच के दाैरान वह वनडे व टेस्ट सीरीज से भी बाहर रहे थे। अब वे चोटिल होने के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे। रोहित की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।

भुवनेश्वर की हुई वापसी

भुवनेश्वर की हुई वापसी

टीम में भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। हर्निया की सर्जरी से उबर चुके तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में वापसी की तो वहीं, कंधे की चोट से उबर चुके सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी हो गई है। इसके अलावा पांड्या को डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन की बदाैलत टीम में जगह मिली है। सीरीज का पहला मुकाबला 12 मार्च को धर्मशाला में होगा जबकि दूसरा मुकाबला 15 मार्च को लखनऊ में और तीसरा मुकाबला 18 मार्च को कोलकाता में होगा।

भारत की वनडे टीम-

भारत की वनडे टीम-

विराट कोहली, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव और शुभमन गिल।

Story first published: Sunday, March 8, 2020, 16:14 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+