ODI : साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 दिग्गजों की वापसी तय, कोहली ले सकते हैं आराम
नई दिल्ली। खराब साबित हुए न्यूजीलैंड दाैरे को बुलाकर अब भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने जा रही वनडे मैचों की सीरीज पर ध्यान लगाना चाहेगी। साउथ अफ्रीका मेहमान बनकर आएंगे, जो भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज पहला मैच 12 मार्च को होगा, फिर 15 को दूसरा जबकि 18 को आखिरी मैच खेला जाएगा। अपने घर भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। भारतीय टीम की इस सीरीज के लिए घोषणा अभी नहीं हुई है। बीसीसीआई नए चयनकर्ता की नियुक्ति करने जा रही है। ऐसे में नए चयनकर्ता टीम का ऐलान करेंगे, जिसमें तीन दिग्गजों की वापसी तय मानी जा रही है।

कोहली ले सकते हैं आराम
साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तान विराट कोहली आराम ले सकते हैं। वह लंबे समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड दाैरे के समाप्त होने के बाद कोहली ने इसको लेकर साफ नाराजगी जाहिर की थी। ऐसे में अटकलें यही हैं कि बीसीसीआई अब कोहली को आराम दे सकते हैं, क्योंकि आईपीएल भी 29 मार्च को शुरू होगा जहां फिर कोहली राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी करेंगे। अगर कोहली को आराम मिलता है तो फिर रोहित शर्मा की वापसी तय है। उन्हें कोहली की जगह टीम का कप्तान बनाया जाएगा। वैसे भी रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे, टेस्ट सीरीज से आराम दिया गया था। अब बीसीसीआई कोहली को आराम देना चाहेगा।

धवन, हार्दिक भी लाैटेंगे
डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में शामिल होकर शिखर धवन और हार्दिक पांड्या ने अपनी फिटनेस का सबूत दे दिया है। दोनों को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने का माैका मिल सकता है। धवन चोटिल होने के कारण पूरे न्यूजीलैंड दाैरे से बाहर थे, लेकिन वे अब फिट हैं। वहीं पांड्या ने डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में रिलायंस वन की ओर से खेलते हुए तहलका मचाकर वापसी करने का दावा रखा। पांड्या ने मंगलवारडीवाई पाटिल टी20 कप में 39 गेंदों में 105 रनों की आतिशी पारी खेली। फिर गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट भी चटकाए। पांड्या ने आखिरी बार सितंबर में भारत के लिए मैच खेला था।

भारत की संभावित टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, लोकेश राहुल(विकेटकीपर), ऋषभ पंत, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
