उमेश यादव ने बताया अपनी शानदार गेंदबाजी का राज
कोलकाता। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले उमेश यादव ने आईपीएल में भी अपना कमाल दिखाया है, पंजाब के खिलाफ मैच में उमेश यादव ने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर अपना दमखम दिखाया, इस मैच में उन्होंने कुल चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विदर्भ के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने टेस्ट सीरीज में 23.41 के औसत से कुल 17 विकेट लिए थे और टीम के लिए अहम तेज गेंदबाज की भूमिका निभाई थी। आईपीएल में पंजाब के खिलाफ जिस तरह से यादव की गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज बेबस नजर आए उसके बाद खुद उमेश यादव ने इस बात को स्वीकार किया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका प्रदर्शन उन्हें आईपीएल में मदद कर रहा है।
कोच ने काफी मदद की
उमेश यादव ने अपनी सफलता के बारे में बताया कि मैं यह सब कड़ी मेहनत के चलते कर पा रहा हूं, पिछले 8-10 महीनों से मैं लगातार खेल रहा हूं, जितना अधिक आप गेंदबाजी करते हैं उतना ही अच्छा आप प्रदर्शन करते हैं। उमेश यादव ने बताया कि लगातार गेंदबाजी करते रहने से गेंदबाज की लाईन और लेंथ बेहतर होती है, मुझे लगता है कि पिछले समय में मैंने जितने अधिक मैच खेले हैं उसने मेरी काफी मदद की है।
इसे भी पढ़ें- आईपीएल के इतिहास में जब सचिन तेंदुलकर के लिए टूटी परंपरा
मुझे अब मेरा मजबूत पक्ष पता है
यादव ने कहा कि अब मुझे अपने मजबूत और कमजोर पक्ष के बारे में पता है, मुझे पता है कि मेरा मजबूत प्वाइंट क्या है जोकि मुझे बेहतर लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करने में मदद करता है। टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ की तारीफ करते हुए यादव ने कहा कि उन्होंने मुझे काफी मदद की , उन्होंने मुझे रन अप के बारे में अपनी राय दी, पिछले 10 महीने में हमारे कोच बांगड़ और अनिल कुंबले मुझे काफी मदद की जिसके चलते मेरी गेंदबाजी में सुधार आया है।
संजय सर ने मुझे बताया कि जब आप गेंद फेंकने के लिए रनअप लेते हैं तो कभी-कभी मैं काफी तेज दौड़ता हूं। जिसके चलते गेंद की लाईन लेंथ बिगड़ने का खतरा बढ़ता है, आपको अपना रनअप इंज्वॉय करना चाहिए
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
