Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Ranji Trophy : रवि यादव का डेब्यू मैच में धमाल, बना ऐसा रिकाॅर्ड जिसका टूटना है मुश्किल

नई दिल्ली। रणजी ट्राॅफी में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच राउंड 7 में ऐसा करिश्मा देखने को मिला जो आजतक कभी नहीं हुआ। इस मुकाबले में मध्य प्रदेश के लिए 28 साल के तेज गेंदबाज रवि यादव ने डेब्यू किया जो उनके लिए हमेशा के लिए यादगार बन गया। दरअसल, रवि ने पहले मुकाबले में ही हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी है। भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है जब किसी गेंदबाज ने डेब्यू मैच में ही हैट्रिक जमाई हो। अब इस रिकाॅर्ड का टूटना आसान नहीं है।

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में उत्तर प्रदेश ने टाॅस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मध्य प्रदेश की पहली पारी में यश दुबे(70), ओपनर रोहेगा(42) की मदद से 230 रन ही बना सकी। लेकिन जब उत्तर प्रदेश जवाब में उतरी तो रवि की जादुई गेंदबाजी से लड़खड़ा गई। रवि ने उत्तर प्रदेश के शुरूआती तीन विकेट लेकर हैट्रिक जमाई। पारी का सातवां ओवर फेंकने आए रवि ने ओवर की तीसरी गेंद पर सबसे पर अर्यान जुयल(13) को चलता किया। फिर अगली गेंद पर उन्होंने कप्तान अंकित राजपूत(0) को शिकार बनाया और पांचवीं गेंद पर समीर रजवी(0) को आउट कर हैट्रिक जमा दी।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

रवि की हैट्रिक के कारण उत्तर प्रदेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 216 रन ही बना सकी। रवि ने 16 ओवर में 61 रन देते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के बाद रवि ने कहा कि इस सफलता पर मेरे पास कहने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। रवि ने कहा, ''यह मेरे करियर का सबसे अच्छा दिन है। हैट्रिक लेने से मेराआत्मविश्वास बढ़ा है।'' उन्होंने कहा कि मुझे काफी देर तक यह विश्वास ही नहीं हो सका कि रणजी ट्रॉफी के अपने पदार्पण मैच में मैने हैट्रिक कर ली है।

Story first published: Wednesday, January 29, 2020, 12:58 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+