माइकल हसी ने चुनी बेस्ट टेस्ट XI, भारत के तीन बल्लेबाजों को दी जगह
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी ने बुधवार को अपनी टेस्ट XI टीम चुनी। मिस्टर क्रिकेट नाम से मशहूर हसी ने टीम में उन खिलाड़ियों को जगह दी जिनके खिलाफ वो खेल चुके हैं। हसी की टीम में तीन भारतीय क्रिकेटर भी शामिल रहे, लेकिन हैरानी भरी बात यह रही कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं दी। हसी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2005 से 2013 तक क्रिकेट खेला है।

कोहली को पांचवें नंबर पर रखा
वीरेंद्र सहवाग और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को बताैर ओपनर टीम में चुना गया है। जबकि मिडिल ऑर्डर में हसी ने ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, जैक कालिस और कुमार संगकारा को रखा है। हस्सी ने तेंदुलकर और कोहली को बैटिंग ऑर्डर में चौथे और पांचवें नंबर पर रखा है। गेंदबाजी आक्रमण में दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल, इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और श्रीलंकाई स्पिन दिग्गज मुथैया मुरलीधरन शामिल हैं।

इसलिए धोनी की जगह संगकारा को दी प्राथमिकता
हस्सी ने कहा कि धोनी को टीम से बाहर रखना मुश्किल था। उन्होंने हालांकि अपने फैसले को सही बताया कि क्योंकि खेल के लंबे फॉर्मैट को देखते हुए उन्होंने धोनी पर संगकारा को प्राथमिकता दी। हस्सी ने कहा, 'मेरा मानना है कि धोनी और डिविलियर्स ने टी20 और वनडे में अधिक प्रभाव छोड़ा है। संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में काफी प्रभाव छोड़ा है।' हस्सी से ग्लेन मैकग्रा, शेन वॉर्न और ब्रेट ली जैसे गेंदबाजों का नेट्स पर सामना करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह बहुत मुश्किल होता था। उन्होंने कहा, 'अगर आपने नेट सेशन आसानी से झेल दिया तो फिर आप टेस्ट क्रिकेट की कैसी भी परिस्थिति से पार पा सकते हो। मैं जब खेला करता था तब सही मायने में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट सबसे मजबूत टीम थी।'

माइकल हस्सी की बेस्ट टेस्ट XI:
वीरेंद्र सहवाग (भारत), ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका), ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज), सचिन तेंदुलकर (भारत), विराट कोहली (भारत), जैक कालिस (दक्षिण अफ्रीका), कुमार संगकारा (श्रीलंका), डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका), मोर्न मोर्कल (दक्षिण अफ्रीका), जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड), मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
