रोहित शर्मा की पत्नी उन्हें शेयर करने को है तैयार
नयी दिल्ली। आईपीएल सीजन 9 के मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइडराडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने धमाकेदार पारी खेली। रोहित ने 84 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। रोहित शर्मा को ईडन गार्डन में जबरदस्त खेलते हुए देखकर पत्नी रितिका ने चौंकाने वाला बयान दे दिया है। रोहित के बाथरूम पर विक्टोरिया का कब्जा, युवी बोले अभी तो पार्टी शुरू हुई है
रोहित शर्मा की पत्नि रितिका सजदेह ने रोहित शर्मा के बारे में ट्विटर पर कुछ ऐसा लिखा कि सब सन्न रह गए। रितिका ने एक ट्विट कर कहा है 'ईडन मैं तुम्हारे साथ रोहित को शेयर कर सकती हूं'। रितिका के इस ट्वीट से सब सन्न रह गए। अब तक इस ट्विट को 208 से ज्यादा लोगों ने रिट्विट किया है।
आपको बता दें कि रोहित शर्मा और रितिका की शादी पिछले साल 13 दिसंबर को मुंबई में हुई थी। दोनों ने लव मैरेज की थी। वहीं दोनों ने फ्रांस के बोरा-बोरा आइलैंड में हनीमून मनाया था। रोहित ने इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
Fineeee Eden, I'll share him with you
— Ritika Sajdeh (@ritssajdeh) April 13, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
