नई दिल्ली। इसमें किसी को कोई शक नहीं कि इस समय विराट कोहली टीम इंडिया के ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी सबसे ज्यादा महिलाएं फैंस हैं इसलिए अगर कोई क्रेजी वूमेन कोहली के साथ सेल्फी खिंचवाने को लेकर उत्सुक हो तो किसी को कोई आश्चर्य नहीं होगा लेकिन जब विराट के पीछे कोई ऐसा पड़ जाये जिनके खुद बहुत ज्यादा दीवाने हों तो आश्चर्य होना लाजिमी है।
हम बात कर रहे हैं महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन मिथाली राज की, जो कि इस समय खुद अपनी टीम के साथ आस्ट्रेलिया दौरे पर हैं, अचानक अपनी पूरी सेना के साथ विराट कोहली से मिलने पहुंच गईं।
ड्रेसिंग रूम के बाहर इतनी संख्या में मौजूद महिलाओं के खड़े होने की बात सुनकर विराट जब ड्रेसिंग रूम से बाहर आये तो उनके आश्चर्य का कोई ठिकाना नहीं रहा क्योंकि सारे खिलाड़ी विराट के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक थे।
पसीने-पसीने हुए विराट कोहली
लड़कियों के इस गर्मजोशी से विराट शर्म से पसीने-पसीने हो गये और शर्माते हुए उन्होंने सबके साथ सेल्फी खिंचवाई जिसमें सबसे आगे मिथाली राज ही थीं।