नयी दिल्ली। भले ही ये आपको सुनने में अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये सच है जहां पूरी की पूरी टीम बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। पूरी की पूरी टीम जीरो पर ऑल आउट हो गई। टीम का कोई खिलाड़ी एक रन तक नहीं बना पाया और पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह धराशाही हो गई। इस मैदान पर कैप्टन धोनी खेलेंगे अपना आखिरी मैच
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में एक मुकाबले के दौरान क्राइस्ट चर्च यूनिवर्सिटी के खिलाफ खेलते हुए बैपचाइल्ड की टीम खाता खोले बिना ही आउट हो गई। मैच के दौरान बैपचाइल्ड के सामने जीत के लिए 121 का स्कोर मिला, लेकिन 121 तो दूर टीम का एक भी खिलाड़ी खाता नहीं खोल पाया।
बैपचाइल्ड की टीम बेहद शर्मनाक तरीके से मात्र 20 गेंदों के भीतर शून्य के स्कोर पर आउट हो गई और क्राइस्टचर्च ने यह मैच 120 रनों से जीत लिया। क्राइस्टचर्च ने इस जीत को अविश्सनीय करार दिया, जहां कोई भी टीम खाता खोले बिना ही आउट हो गई हो।