Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हिंदू होने के नाते हुए गलत बर्ताव पर कनेरिया ने कहा- इंजमाम ने हमेशा मुझे सपोर्ट किया

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने शोएब अख्तर द्वारा किए गए ताजा खुलासे की पुष्टी की है। शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के एक चैट शो के दौरान बताया था कि कैसे दानिश कनेरिया को हिंदू होने के नाते पाकिस्तान खिलाड़ियों के खराब बर्ताव का शिकार होना पड़ा था। दानिश ने इस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि जो शोएब ने कहा है वह एकदम सच है। बता दें कि अख्तर ने दानिश के साथ धार्मिक आधार पर भेदभाव को लेकर पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों की पोल खोली है।

दानिश ने शोएब को बोला शुक्रिया

दानिश ने शोएब को बोला शुक्रिया

उन्होंने बताया है कैसे हिंदू होने के कारण दानिश कनेरिया के साथ एक ही मेज पर खाना खाने से परहेज किया जाता था। अख्तर के मुताबिक उन्होंने इस मसले पर पाकिस्तान के तत्कालीन कप्तान को भी डांटा था। इसी बीच दानिश ने अख्तर के आरोपों को सही बताया है लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि उस समय के कप्तान इंजमाम उल हल उनके सपोर्ट में रहे थे। इंडिया टुडे के साथ बातचीत के आधार पर दानिश ने कहा, "शोएब अख्तर हमेशा से ही बेबाक रहे हैं। मैं ये सब बोलने का साहस ना कर पाता लेकिन शोएब भाई ने इस सबके बारे में बोत की। मुझे गर्व है कि मैं पाकिस्तान की ओर से खेला और तमाम विषम परिस्थितियों के बीच इतना उपलब्धि पा सका।"

इंजमाम समेत इन लोगों का रहा सपोर्ट

इंजमाम समेत इन लोगों का रहा सपोर्ट

उन्होंने कहा, "मैं यह जोड़ना चाहता हूं कि इंजमाम-उल-हक, मोहम्मद यूसुफ, यूनिस खान और शोएब अख्तर ने हमेशा मेरी क्रिकेट क्षमताओं के लिए मेरा समर्थन किया। मैंने कभी भी उनकी तरफ से कोई मुद्दा नहीं उठाया। मैं साफ करना चाहूंगा यह चीज।"

इंडिया अंडर-19 टीम ने पहले यूथ ODI में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया

दानिश कनेरिया, अनिल दलपत के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले दूसरे हिंदू हैं और पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। दानिश ने यह भी कहा कि अगर शोएब खुद उन लोगों का नाम लेते जिन्होंने मेरे साथ गलत बर्ताव किया तो बेहतर होता।

"अख्तर ही करते नामों का खुलासा तो बेहतर होता"

"अगर शोएब भाई कुछ कहते हैं, तो यह वास्तव में मायने रखता है और विश्वास के लायक है और मैं उन्हें यह कहने और उजागर करने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। यदि शोएब भाई खुद उन नामों का खुलासा कर सकते हैं जिन्होंने मेरे खिलाफ भेदभाव किया है तो बेहतर होगा या जब समय आएगा तब सब खुलकर सामने आ जाएगा।"

Story first published: Friday, December 27, 2019, 12:53 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+