जीत के बाद जडेजा के रन-आउट पर किरोन पोलार्ड बोले- यह सही फैसला था
नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम ने चेन्नई में भारत के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच में शानदार जीत हासिल करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने विंडीज के सामने 8 विकेट गंवाकर 288 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे विंडीज ने 8 विकेट रहते आसानी से हासिल भी कर लिया। ओपनर शाई होप ने नाबाद 102 जबकि शिमरोन हेटमायर ने 139 रनों की पारी खेली। हेटमायर ने 106 गेंदों का सामना करते हुए 11 चाैकों व 7 छक्कों की मदद से यह पारी खेली। मैच के बाद कप्तान किरोन पोलार्ड ने हेटमायर की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने रविंज्र जडेजा के रन आउट को सही फैसला बताया।

हेटमायर की हुई प्रशंसा
पोलार्ड ने बयान देते हुए कहा, ''हमें उस प्रतिभा का पता है जो उसके पास है। वह पिछले 9 महीनों में थोड़ा संघर्ष कर रहा है और वह काफी दबाव में है। हम उसे पक्ष में उसकी भूमिका के बारे में समझना चाहते हैं। वह पिछले 18 महीनों से टीम में हैं इसलिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का स्वाद चखना है। एक प्रबंधन के रूप में हम उनके इस धमाकेदापर प्रदर्शन को देख बहुत खुश हैं।''

जडेजा को आउट देना सही फैसला
शेल्डन काॅटरेल ने 10 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने केएल राहुल व विराट कोहली का विकेट लिया। अन्य गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। पोलार्ड ने काॅटरेल की तारीफ करते हुए कहा, ''खेलने वाले सभी को जवाबदेह और जिम्मेदार होना चाहिए क्योंकि आप अपनी टीम के लिए खेल रहे हैं। कॉटरेल के पास पिछले 18 महीनों में एक शानदार स्थान है। अनुभव के साथ आत्मविश्वास आता है और कॉटरेल हमारे लिए शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। हमारे पास प्रतिभा है, हमें खिलाड़ियों को मौका देने की जरूरत है। वहीं रविंद्र जडेजा के रन आउट विवाद पर पोलार्ड ने कहा कि यह सही निर्णय लिया गया और मेरे लिए यह सबसे महत्वपूर्ण बात थी।

ऐसे जीता विंडीज
बता दें कि विंडीज ने टाॅस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। भारत ने श्रेयस अय्यर(70) और रिषभ पंत(70) की अर्धशतकीय पारियों की बदाैलत विंडीज के सामने 288 रनों का लक्ष्य रखा। ओपनर रोहित शर्मा ने(36), केदार जाधव(40 और रविंद्र जडेजा(21) रन जुटाने में कोशिश करते नजर आए, लेकिन राहुल(6) और कोहली(4) सस्ते में आउट हो गए। जवाब में विंडीज को सुनील एंब्रिस(9) के रूप में जरूर जल्दी झटका लगा, लेकिन दूसरे विकेट के लिए शाई होप व हेटमायर ने 218 रनों की साझेदारी कर भारत की हार तय कर दी। निकोलस पूरन ने नाबाद 29 रनों की पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
