For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तानी क्रिकेटर हो रहे हैं खूब बदनाम, अब मोहम्मद हफीज ने सुनाई पुरानी बात

नई दिल्ली। माैजूदा समय में अपनी परफाॅर्मेस को लेकर चिंता में डूबी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर उन्हीं के खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने चाैंकाने वाली बात कही है। हफीज ने जो कहा, उसे देख लगता है कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों के फिक्सिंग करना कोई बड़ी बात नहीं होती। हफीज ने अपने हमवतन शोएब अख्तर के यू-ट्यूब चैनल पर फिक्सिंग को लेकर बयान दिया है। उन्होने कहा कि जब वो टीम में थे तो उन्होंने भी फिक्सिंग के खिलाफ आवाज उठाई थी, पर कोई कर नहीं पाए।

हफीज ने कहा कि कई खिलाड़ी देश के खिलाफ होकर गलत चीजें करने का फैसला लेते थे मैंने इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाने का प्रयास किया लेकिन मुझे दबाया गया। अफरीदी ने सवाल किया कि मोहम्मद आमिर, सलमान बट्ट और मोहम्मद आसिफ जैसे खिलाड़ी क्यों फिक्सिंग में फंसे, ये वैसे भी पैसा कमा सकते थे। इसपर हफीज ने कहा कि ये सभी खिलाड़ी मेरे भाई जैसे हैं और मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं लेकिन उन्होंने जो किया, मैं उसके खिलाफ था। मैंने इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाई तो मुझे कहा गया कि क्या आपको पाकिस्तान के लिए खेलना है, यह फैसला खुद ही करना होगा। हफीज ने आगे कहा कि मैं यह सुनकर हैरान था। मैं अब भी कहता हूं कि यह गलत है और पाकिस्तान लिए फलदायक नहीं है। किसी भी ऐसे खिलाड़ी को टीम में वापस लाना मदद नहीं करेगा।

बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर 2010 में पाकिस्तानी टीम के कई खिलाड़ी स्पॉट फिक्सिंग में पकड़े गए थे। सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर का नाम सामने आया था। आईसीसी ने उन्हें पांच वर्ष के लिए बैन कर दिया था। मोहम्मद आमिर की उम्र इस समय काफी कम थी और वे बैन पूरा होने के बाद फिर टीम में लौट आए हैं। कुछ समय पहले ऐसी ही घटना का जिक्र शोएब अख्तर ने किया था। उन्होंने कहा था कि मैं अपनी टीम के दस खिलाड़ियों के साथ झगड़ा करता था। अख्तर ने यह भी कहा कि वे फिक्सिंग में शामिल होते थे और मैंने हमेशा उनका विरोध किया था। पाकिस्तान के लिए खेलते हुए मैंने कभी ऐसी चीजों का समर्थन नहीं किया।

Story first published: Saturday, November 16, 2019, 20:07 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+